Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अफगानिस्तान ने जीता इमर्जिंग एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया

अफगानिस्तान ने जीता इमर्जिंग एशिया कप का खिताब, फाइनल में श्रीलंका को हराया

Written By: Rishikesh Singh Published : Oct 27, 2024 10:13 pm IST, Updated : Oct 27, 2024 10:28 pm IST

अफगानिस्तान ए की टीम ने इमर्जिंग एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हरा दिया है। उन्होंने पहली बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता। फाइनल मैच उनकी टीम ने 7 विकेट से जीता।

Emerging Asia Cup- India TV Hindi
Image Source : @ACBOFFICIALS (X) अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका

AFG-A vs SL-A Final: इमर्जिंग एशिया कप का आयोजन ओमान में किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेला गया। इस फाइनल मैच को अफगानिस्तान ए की टीम ने 7 विकेट से जीत लिया। अफगानिस्तान ए की टीम ने पहली बार इमर्जिंग एशिया कप का खिताब जीता। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किसी ने सोचा नहीं था कि अफगानिस्तान ए की टीम इस खिताब को अपने नाम करेगी, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने के बाद अफगानिस्तान ने सभी के सोच को बदल दिया। अफगानिस्तान के इन युवा टैलेंट को देखकर यह साफ लग रहा है कि उनकी टीम भविष्य काफी अच्छा है।

कैसा रहा फाइनल मैच का हाल

अफगानिस्तान ए और श्रीलंका ए के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले के बारे में बात करें तो इस मुकाबले में श्रीलंका ए की टीम ने टॉस जीता और उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। श्रीलंका ए की टीम ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन बनाए और अफगानिस्तान ए को जीत के लिए 134 रनों का टारगेट दिया। इसके जवाब में अफगानिस्तान ए की टीम ने 18.1 ओवर में इस टारगेट को 3 विकेट खोकर चेज कर लिया। अफगानिस्तान क्रिकेट के इतिहास में यह एक ऐतिहासिक जीत है। जिसे आने वाले काफी लंबे समय तक याद किया जाएगा।

अफगानिस्तान ट्रॉफी जीतने वाली चौथी टीम बनी

इमर्जिंग एशिया का पहला सीजन साल 2013 में खेला गया था। जिसमें टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। उसके बाद से पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम ने इस खिताब को जीता है। अफगानिस्तान ए इमर्जिंग एशिया कप जीतने वाली चौथी टीम बनी है। यह इस टूर्नामेंट का 5वां सीजन था। अफगानिस्तान ए ने सेमीफाइनल में टीम इंडिया को हराया था। जोकि इस टूर्नामेंट की सबसे बड़ी टीम थी। अफगानिस्तान ए की टीम ने साल 2017 और 2019 के इमर्जिंग एशिया कप के सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन वह दोनों बार फाइनल में नहीं पहुंच सके थे। इस बार वह पहली बार फाइनल में पहुंचे और खिताब भी जीत लिया।

यह भी पढ़ें

टीम इंडिया को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, BGT से पहले ऑस्ट्रेलियाई कोच ने दिया बड़ा बयान

IND-W vs NZ-W: न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के खिलाफ की दमदार वापसी, दूसरे वनडे में दर्ज की जीत

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement