यूएई की मेजबानी में 29 अगस्त से यूएई, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच ट्राई सीरीज के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इस ट्राई सीरीज के ग्रुप स्टेज के अंतिम मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) का सामना अफगानिस्तान से होगा। ट्राई सीरीज का पहला मैच हारने के बाद, अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात और पाकिस्तान के खिलाफ दो जीत के साथ शानदार वापसी की। वे पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं जहां उनका सामना पाकिस्तान से 7 सितंबर को होगा। फाइनल मैच से पहले अफगानिस्तान की टीम इस मैच को जीतकर अपने लय को बरकरार रखना चाहेगी।
यूएई की बात करें तो उनकी टीम ट्राई सीरीज में अभी तक एक भी मैच नहीं जीत पाई है। ऐसे में उनकी कोशिश होगी कि वह इस मैच को जीतकर इस सीरीज का अंत करें। इस मैच से पहले हम आपको बताएंगे कि इस मुकाबले की शुरुआत कितने बजे से होगी और भारत में फैंस ये मुकाबला कब और कहां देख पाएंगे।
AFG vs UAE: मैच से जुड़ी सभी जानकारी
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच कब होगा?
अफगानिस्तान बनाम यूएई ट्राई-सीरीज मैच 5 सितंबर (शुक्रवार) को होगा।
अफगानिस्तान बनाम यूएई ट्राई सीरीज का आखिरी ग्रुप स्टेज मैच कहां खेला जाएगा?
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई सीरीज मैच यूएई के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच किस समय शुरू होगा?
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू होगा।
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच का भारत में लाइव प्रसारण कहां होगा?
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच का लाइव टेलीकास्ट भारत में किसी भी चैनल पर होगा।
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां होगी?
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
अफगानिस्तान बनाम यूएई टी20 ट्राई-सीरीज के आखिरी मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वॉड
अफगानिस्तान: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, दरविश रसूली, सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, मोहम्मद इशाक, मुजीब उर रहमान, एएम गजनफर, नूर अहमद, फरीद अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी
यूएई: मुहम्मद जोहैब, मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ खान, एथन डिसूजा, ध्रुव पाराशर, जुनैद सिद्दीकी, हैदर अली, मुहम्मद जवादुल्लाह, मुहम्मद रोहिद खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फारूक, अर्यांश शर्मा, सगीर खान