Aiden Markram Fifty In Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में इस समय साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच मुकाबला हो रहा है। इस मैच में अफ्रीकी टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो सही साबित हुआ। अफ्रीका के लिए रेयान रिकेल्टन ने शतक लगाया, तो वहीं टेम्बा बावुमा, रासी वेन डुसेन और एडन माक्ररम ने अर्धशतक लगाए। इन प्लेयर्स की वजह से ही अफ्रीकी टीम पहाड़ जैसा 315 रनों का स्कोर बनाने में सफल हो पाई।
एडन माक्ररम ने किया कमाल
आखिरी ओवर्स में एडन माक्ररम ने ताबड़तोड़ अंदाज में पारी खेली। उनके आगे अफगानिस्तानी गेंदबाज टिक नहीं पाए और आउट हो गए। उन्होंने 36 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और एक छक्का शामिल रहा। उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में ही अर्धशतक पूरा किया। इसी के साथ वह अफ्रीकी टीम के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने ग्रीम स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मिथ ने चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के मैच में श्रीलंका के खिलाफ 40 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। रयान मैक्लारेन भी अफ्रीका के लिए चैंपियंस ट्रॉफी 2013 के मैच में भारत के खिलाफ 40 गेंदों में लगा अर्धशतक चुके हैं।
चैंपियंस ट्रॉफी में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले बल्लेबाज:
- एडन माक्ररम- 33 गेंद, साल 2025
- ग्रीम स्मिथ- 40 गेंद, 2009
- रयान मैक्लारेन - 40 गेंद, 2013
रेयान रिकेल्टन ने लगाया शतक
साउथ अफ्रीका के लिए रेयान रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश करते हुए 103 रन बनाए। आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने कप्तान टेम्बा बावुमा (58 रन) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 129 रन की शतकीय साझेदारी निभाई। बावुमा (76 गेंद) के अलावा टीम के लिए रासी वेन डुसेन (52 रन) और एडन माक्ररम (नाबाद 52 रन) ने भी शानदार पारियां खेली।
अफगानिस्तानी गेंदबाज हुए फ्लॉप
अफगानिस्तान के गेंदबाज मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। जबकि टीम में राशिद खान, नूर अहमद, अजमुल्लाह उमरजई जैसे स्टार गेंदबाज शामिल थे। राशिद को कोई विकेट नहीं मिला जिन्होंने 10 ओवर में 59 रन दिए। टीम के लिए अनुभवी स्पिनर मोहम्मद नबी ने 51 रन देकर दो विकेट अपने नाम किए जबकि फजलहक फारूकी, अजमतुल्लाह और नूर अहमद को एक-एक विकेट मिला।