1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने खराब रिकॉर्ड में सूर्या को पीछे छोड़ा, लिस्ट में टॉप पर पहुंचा

टीम इंडिया से बाहर चल रहे खिलाड़ी ने खराब रिकॉर्ड में सूर्या को पीछे छोड़ा, लिस्ट में टॉप पर पहुंचा

 Published : Nov 28, 2025 07:44 pm IST,  Updated : Nov 28, 2025 09:14 pm IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में विदर्भ के खिलाफ मैच में अजिंक्य रहाणे अपना खाता तक नहीं खोल पाए और वह गेंदबाज का आसान शिकार बन गए।

ajinkya rahane- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : PTI

अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं और उनकी जगह टीम में कई युवा प्लेयर्स ने ले ली है। इसी वजह से वह घरेलू क्रिकेट में खेल रहे हैं और ताकी टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सके। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में विदर्भ के खिलाफ मैच में रहाणे अच्छा नहीं कर पाए और बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए।

विदर्भ के खिलाफ खाता तक नहीं खोल पाए अजिंक्य रहाणे

मैच में मुंबई की तरफ से खेलते हुए अजिंक्य रहाणे ओपनिंग करने उतरे थे। लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया। वह दो गेंदों में अपना खाता तक नहीं खोल पाए और पवेलियन लौट गए। उन्हें विदर्भ के गेंदबाज दर्शन नालकंडे ने आउट किया। रहाणे ने इससे पहले रेलवे के खिलाफ मैच में जरूर अर्धशतक लगाया था और 68 रनों की पारी खेली थी।

सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा

अजिंक्य रहाणे इसी के साथ मुंबई की टीम के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा जीरो पर आउट होने वाले प्लेयर बन गए हैं और उन्होंने नंबर-1 की पोजीशन हासिल कर ली है। वह अभी तक मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में 6 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं। रहाणे ने पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है। ये दोनों ही बल्लेबाज मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में 5-5 बार जीरो पर आउट हो चुके हैं।

रहाणे का है शानदार रिकॉर्ड

अजिंक्य रहाणे ने अभी तक 205 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 14209 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 42 शतक और 59 अर्धशतक निकले हैं। इसके अलावा 192 लिस्ट-ए क्रिकेट में उन्होंने 6853 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 10 शतक ठोके हैं। इसके अलावा टी20 क्रिकेट में वह अभी तक 7304 रन बना चुके हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन बनाए। टीम के लिए अर्थव तायडे और अमन मोखंडे ने अर्धशतक लगाए। इसके बाद मुंबई की टीम के लिए आयुष महात्रे ने धमाकेदार 110 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव ने 35 रन और शिवम दुबे ने 39 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका अदा की।

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा का साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसा है रिकॉर्ड, ठोक चुके इतने रन; 3 सेंचुरी शामिल

IND vs SA: प्लेइंग इलेवन के पेच में फंसे केएल राहुल, किसे ​मौका दें और किसको बिठाएं बाहर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल