1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कप्तान रहाणे छू सकते हैं बड़ा मुकाम, क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को छोड़ देंगे पीछे

कप्तान रहाणे छू सकते हैं बड़ा मुकाम, क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा को छोड़ देंगे पीछे

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 26, 2025 04:11 pm IST,  Updated : Apr 26, 2025 04:11 pm IST

IPL 2025 के 44वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगे। इस मैच में KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे बड़ी पारी खेलते ही बड़ा मुकाम हासिल कर लेंगे।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
अजिंक्य रहाणे Image Source : AP

KKR vs PBKS: IPL 2025 के 45वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स यानी KKR की टीम पंजाब किंग्स से टक्कर लेने के लिए तैयार है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 26 अप्रैल को खेले जाने वाले इस मुकाबले में मेजबान कोलकाता टीम की कोशिश लगातार तीसरी हार से बचने की होगी। IPL के 18वें सीजन में कोलकाता का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। टीम ने अब तक 8 मुकाबले खेले हैं, लेकिन सिर्फ 3 जीत हासिल की है। पिछले 2 मैच कोलकाता की टीम गंवा चुकी है और अब पंजाब के खिलाफ उसकी नजरें हर हाल में जीत दर्ज करने की होगी ताकि हार के सिलसिले को तोड़ा जा सके। इस मैच में कोलकाता के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर सभी की निगाहें टिकी होंगी, जो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

गेल और उथप्पा छूट जाएंगे पीछे?

दरअसल, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में अजिंक्य रहाणे बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। रहाणे ने IPL में 193 मैचों की 179 पारियों में 4913 रन बनाए हैं। आज अगर वह 83 रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह क्रिस गेल और रॉबिन उथप्पा जैसे दिग्गजों को पछाड़ते हुए IPL में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। अब तक सिर्फ 8 बल्लेबाज ही इस खास मुकाम तक पहुंच पाए हैं, जिसमें 6 भारतीय हैं। IPL में 5000 रन या उससे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी, एबी डिविलियर्स और केएल राहुल शामिल हैं। रहाणे 5000 रन का आंकड़ा छूते ही IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 9वें बल्लेबाज बन जाएंगे। 

IPL में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली- 8396
  • रोहित शर्मा- 6856 
  • शिखर धवन- 6769
  • डेविड वॉर्नर- 6565
  • सुरेश रैना- 5528
  • महेंद्र सिंह धोनी- 5383
  • एबी डिविलियर्स- 5162
  • केएल राहुल- 5006
  • क्रिस गेल- 4965
  • रॉबिन उथप्पा- 4952
  • अजिंक्य रहाणे- 4913 

IPL में अजिंक्य रहाणे ने हाल ही में 500 चौके लगाने का कारनामा किया था। वह IPL में 2 शतक और 33 अर्धशतक लगाने का बड़ा कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने 118 छक्के भी जड़े हैं। इस सीजन कोलकाता के कप्तान IPL में 200 मैच खेलने वाले खिलाड़ी भी बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 7 मैचों की दरकार है। अगर कोलकाता की टीम प्लेऑफ में पहुंचती है, तो वह IPL में 200 मैच खेलने वाले 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल