1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अजिंक्य रहाणे- राधिका धोपावकर की लव स्टोरी जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

अजिंक्य रहाणे- राधिका धोपावकर की लव स्टोरी जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

 Published : Jun 06, 2022 11:29 am IST,  Updated : Jun 06, 2022 11:29 am IST

अजिंक्य रहाणे टेस्ट में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की परम्परा को आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। हालांकि वे अभी टीम इंडिया से बाहर हैं।

Ajinkya Rahane-Radhika Dhopavkar Love story- India TV Hindi
Ajinkya Rahane-Radhika Dhopavkar Love story Image Source : INDIA TV

Highlights

  • टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक अजिंक्य रहाणे का आज जन्मदिन
  • अजिंक्य रहाणे फिलहाल टीम इंडिया से बाहर, टेस्ट टीम के उपकप्तान भी रहे
  • अजिंक्य रहाणे ने साल 2014 में राधिक धोपावकर से की थी लव मैरिज

Happy BirthDay Ajinkya Rahane : टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक अजिक्य रहाणे का आज जन्मदिन है। अजिंक्य रहाणे के बारे में सबसे खास बात ये है कि वे अपने काम से काम रखते हैं। उनका सारा फोकस काम पर रहता है और विवादों से उनका दूर परे तक कोई नाता नहीं। कहा तो यहां तक जाता है कि अजिंक्य रहाणे टेस्ट में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण की परम्परा को आगे बढ़ाने काम कर रहे हैं। हालांकि वे अभी टीम इंडिया से बाहर हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में होने वाले एक टेस्ट के लिए भी उन्हें टीम इंडिया में नहीं चुना गया है। लेकिन आज हम उनके रिकॉर्ड्स की बात नहीं करेंगे। ​अजिंक्य रहाणे के जन्मदिन पर आज हम आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताएंगे। अजिंक्य रहाणे ने लव किया, लेकिन मैरिज अरेंज की है। अगर आपको उनके बारे में नहीं पता है तो आज पता चल जाएगा। 

अजिंक्य रहाणे का पहले लव और बाद में की अरेंज मैरिज

अजिंक्य रहाणे ने राधिक धोपावकर से शादी की है। उनकी शादी साल 2014 में हुई थी, ये एक अरेंज मैरिज थी। लेकिन इससे पहले रहाणे और राधिका एक दूसरे को जानते थे। राधिका और अजिंक्य रहाणे एक ही साथ स्कूल में पढ़ते थे। दोनों पास पास रही रहते भी थे। यही कारण है कि स्कूल के अलावा घर के आसपास भी एक दूसरे से मेल मुलाकात होती रहती थी। धीरे धीरे मिलना जुलना प्यार में बदल गया और फिर दोनों ने तय किया कि अब वे शादी करेंगे। अपने प्यार और शादी की बात अजिंक्य रहाणे और राधिका धोपवलकर ने अपने परिवार वालों को बताई तो परिवार वाले भी इन्कार नहीं कर सके। अजिंक्य रहाणे मराठी ब्राह्मण हैं और राधिका पुणे की रहने वाली हैं। 

शादी में ऐसे पहुंचे अजिंक्य रहाणे, राधिक धोपावकर हो गई थीं नाराज
मजे की बात ये है कि अजिंक्य रहाणे शादी के लिए टीशर्ट और जींस पहनकर ही पहुंच गए थे। ये बात अजिंक्य रहाणे ने एक टीवी शो के दौरान खुद ही बताई थी। बताते हैं कि अजिंक्य रहाणे को नए और स्टाइलिश कपड़े खरीदने का वक्त ही नहीं मिला और दोस्तों के साथ ऐसे ही पहुंच गए थे। इससे राधिका ने काफी नाराजगी भी जताई थी, तब अजिंक्य को पता चला कि वे कुछ गलत कर रहे हैं। साल 2014 में हुई शादी को अब करीब आठ साल हो गए हैं, उनके बच्चे भी हैं। दोनों एक दूसरे का काफी सम्मान करते हैं और प्यार से रहते हैं। अजिंक्य रहाणे कहते हैं कि क्रिकेट से लेकर जीवन के बाकी मौकों पर भी राधिका उन्हें फुल सपोर्ट करती हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल