Akash Deep Ruled Out: भारतीय टीम 23 जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट के लिए उतरेगी। सीरीज में पहले ही पीछे चल रही टीम इंडिया के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब मुकाबले में कुछ ही वक्त बाकी है, लेकिन इस बीच खबर आई है कि चौथे मैच से एक और खिलाड़ी बाहर हो गया है। हालांकि इसकी संभावना पहले ही जताई जा रही थी, लेकिन अब खबर पक्की हो गई है। लिहाजा कप्तान शुभमन गिल को इस झटके से उबरने का रास्ता खोजना होगा।
आकाश दीप नहीं खेल पाएंगे चौथा टेस्ट
इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया संकट में है। इस बात की खबर तो पहले ही आ गई थी कि अर्शदीप सिंह और नितीश कुमार रेड्डी चौथे टेस्ट में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हो पाएंगे। अब खबर है कि आकाश दीप भी चौथे मुकाबले से बाहर हैं, यानी उनके नाम पर विचार नहीं किया जाएगा। आकाश दीप ने अब तक दो मैच इस सीरीज के दौरान खेले हैं। दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने जो जीत दर्ज की है, उसमें आकाश दीप का बड़ा और अहम योगदान था, लेकिन जब वे तीसरे मैच में उतरे तो उनकी धार कुछ कमजोर नजर आ रही थी। जसप्रीत बुमराह ने तो उस मैच में भी कमाल की गेंदबाजी की, लेकिन आकाश दीप उस तरह से काम करते हुए दिखाई नहीं दिए, यही वजह रही कि टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा और सीरीज में पीछे हो गई।
मैनचेस्टर में पहला टेस्ट मैच जीतने की चुनौती
अब चौथा मैच मैनचेस्टर में होगा। पहली बात तो यही है कि यहां पर टीम इंडिया कभी कोई टेस्ट मैच जीत नहीं पाई है, ये बात कप्तान शुभमन गिल को भी पता होगी। वहीं जो खिलाड़ी भारत की प्लेइंग इलेवन में करीब करीब पक्के तौर पर खेलते हुए नजर आते, वे बाहर हो गए हैं। यानी संकट की जो स्थिति बनी है, वो कम होने का नाम नहीं ले रही है।
शुभमन गिल को निकालना होगा इस झटके का तोड़
अब अगले मुकाबले में जसप्रीत बुमराह का खेलना करीब करीब पक्का, लेकिन आकाश दीप के कमी को कैसे पूरा किया जाए, ये कप्तान शुभमन गिल को देखना और समझना होगा। अगला मुकाबला भी अगर हाथ से गया तो फिर सीरीज भी चली जाएगी और भारतीय टीम का इंग्लैंड में लंबे समय बाद सीरीज जीतने का सपना भी अधूरा रह जाएगा।