1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC वर्ल्ड कप 2025 के लिए 6 टीमों का ऐलान, अब सिर्फ 2 का इंतजार

ICC वर्ल्ड कप 2025 के लिए 6 टीमों का ऐलान, अब सिर्फ 2 का इंतजार

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Sep 05, 2025 11:33 am IST,  Updated : Sep 05, 2025 11:33 am IST

ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप का आगाज होने जा रहा है, जिसके लिए अब तक 6 टीमों का ऐलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान करने वाला छठा देश बना।

ICC World Cup- India TV Hindi
भारत बनाम इंग्लैंड Image Source : AP

ICC Women's Cricket World Cup: ICC वूमेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। मेजबान भारत सबसे पहले टीम का ऐलान करने वाला देश बना था। अब तक कुल 6 टीमें अपना-अपना स्क्वॉड घोषित कर चुकी हैं, जबकि केवल श्रीलंका और न्यूजीलैंड ने अभी तक अपनी टीमों का खुलासा नहीं किया है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 30 सितंबर से 2 नवंबर 2025 तक भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला जाएगा। वर्ल्ड कप का यह 13वां संस्करण राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में होगा, जिसमें आठों टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी। ग्रुप स्टेज में हर टीम सात-सात मुकाबले खेलेगी और शीर्ष चार टीमें नॉकआउट में प्रवेश करेंगी। ICC वूमेन्स वर्ल्ड कप 2025 न केवल खिलाड़ियों की कौशल की परीक्षा होगी, बल्कि यह टूर्नामेंट महिला क्रिकेट के वैश्विक स्तर पर बढ़ते प्रभाव का भी प्रतीक बनेगा।

ICC वर्ल्ड कप 2025 के लिए चुनी गई टीमें इस प्रकार हैं:

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिसे पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहम

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना जोटी (कप्तान), नाहिदा अख्तर, फरगना हक, रुब्या हैदर झेलिक, शर्मिन अख्तर सुप्ता, शोभना मोस्तरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, मारुफा अख्तर, फरिहा इस्लाम त्रिस्ना, शंजीदा अख्तर मघला, निशिता अख्तर निशि, सुमैया अख्तर

इंग्लैंड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), एम अर्लोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्से स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज।

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़। 

रिजर्व खिलाड़ी: तेजल हसब्निस, प्रेमा रावत, प्रिया मिश्रा, मिन्नू मणि, सयाली सतघरे

पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमाइमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज, सैयदा अरूब शाह। 

रिजर्व: गुल फिरोजा, नजीहा अल्वी, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी, वहीदा अख्तर

साउथ अफ्रीका: लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), अयाबोंगा खाका, क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लर्क, मारिज़ैन कप्प, ताज़मिन ब्रिट्स, सिनालो जाफ्ता, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेरी डर्कसन, एनेके बॉश, मसाबाता क्लास, सुने लुस, काराबो मेसो, तुमी सेखुखुने, नोंदुमिसो शांगासे। 

रिजर्व: मियां स्मिट

श्रीलंका: टीम की घोषणा अभी बाकी है।

न्यूजीलैंड: टीम की घोषणा अभी बाकी है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल