1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली टेस्ट में खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी! दिल्ली टेस्ट में खचाखच भरा रहेगा स्टेडियम

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Feb 14, 2023 03:01 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 03:01 pm IST

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया को फैंस का भरपूर सपोर्ट मिलने वाला है।

IND vs AUS- India TV Hindi
IND vs AUS Image Source : PTI

IND vs AUS: भारतीय क्रिकेट टीम ने चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रनों से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे हो गई। सीरीज का दूसरा टेस्ट दिल्ली में खेला जाना है। जहां टीम इंडिया अपनी बढ़त को दोगुना करना चाहेगी, वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की नजरें वापसी पर होंगी। दिल्ली टेस्ट से पहले एक बड़ी खबर सामने आई है।

दिल्ली टेस्ट के सभी टिकट बिके

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार से यहां शुरू हो रहा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट खचाखच भरे स्टेडियम में खेला जाएगा।  दिल्ली दिसंबर 2017 के बाद पहली बार टेस्ट की मेजबानी कर रहा है। भारतीय टीम ने नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच को तीन दिनों के अंदर जीतकर चार मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त कायम कर ली है।

डीडीसीए ने दी जानकारी

डीडीसीए (दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ) के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने मंगलवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘टिकट बिक चुके हैं और हम मैदान के खचाखच भरे रहने की उम्मीद कर रहे हैं। मैच को लेकर काफी दिलचस्पी है क्योंकि दिल्ली में लंबे समय बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है।’’ अरुण जेटली स्टेडियम में 40,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता है। इस मैच के लिए 24,000 टिकट बिक्री के लिए रखे गए जबकि 8000 टिकट डीडीसीए सदस्यों के बीच वितरित किए गए, जो कि सामान्य है। शेष सीटों का उपयोग खेल में भाग लेने वाले गणमान्य व्यक्तियों के लिए किया जाएगा। 

परिवारों के लिए स्टैंड आरक्षित

मैच के दौरान सुरक्षा प्रदान करने वाले परिवारों के लिए स्टैंड का एक भाग आरक्षित है। नागपुर में सीरीज के पहले मैच के दौरान भी मैदान दर्शकों से भरा हुआ था।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल