1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 क्रिकेट की दुनिया में आंद्रे रसेल ने हासिल कर लिया बड़ा मुकाम, रोहित छूट चुके हैं काफी पीछे

T20 क्रिकेट की दुनिया में आंद्रे रसेल ने हासिल कर लिया बड़ा मुकाम, रोहित छूट चुके हैं काफी पीछे

 Written By: Govind Singh
 Published : May 04, 2023 10:16 pm IST,  Updated : May 04, 2023 10:16 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 2 छक्के ही लगाए। इसी के साथ उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया।

Rohit Sharma - India TV Hindi
Andre Russell And Rohit Sharma Image Source : IPL

Andre Russell: स्टार ऑलराउंडर ने आंद्रे रसेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ सिर्फ 2 छक्के ही जड़े। इसी के साथ उन्होंने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। टी20 क्रिकेट में ये बड़ा मुकाम पाने सिर्फ तीसरे खिलाड़ी बने हैं। इसमें रोहित शर्मा काफी पीछे छूट चुके हैं। 

रसेल ने किया बड़ा कमाल

वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल विस्फोटक बैटिंग में माहिर हैं। वह टी20 क्रिकेट के बड़े महारथी हैं। आईपीएल में वह केकेआर की तरफ से खेलते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने 15 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली, जिसमें 1 चौका और 2 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। इसी के साथ वह टी20 क्रिकेट में 600 छक्के पूरे करने में सफल रहे हैं। टी20 क्रिकेट में 600 से ज्यादा छक्के लगाने वाले वह तीसरे बल्लेबाज हैं। भारत के सुपरस्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टी20 क्रिकेट में 472 छक्के लगाए हैं। 

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज: 

क्रिस गेल- 1056 छक्के 

कीरोन पोलार्ड- 812 छक्के 
आंद्रे रसेल- 600 छक्के 
ब्रेंडन मैकुलम- 485 छक्के 
कोलिन मुनरो- 480 छक्के 
रोहित शर्मा- 472 छक्के 
शेन वॉटसन- 467 छक्के 

आंद्रे रसेल दुनिभर की टी20 लीगों में खेलते हैं। वह निचले क्रम पर उतरकर ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा वह बेहतरीन गेंदबाजी भी करते हैं। उन्होंने टी20 क्रिकेट के 445 मैचों में 7464 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 2 शतक निकले हैं। 

KKR को जिताए कई मैच 

आंद्रे रसेल साल 2012 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं। उन्होंने अपने दम पर केकेआर की टीम को कई मैच जिताए हैं। आईपीएल के 108 मैचों में उन्होंने 2201 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने 96 विकेट भी हासिल किए हैं। वह केकेआर की बैटिंग ऑर्डर की अहम कड़ी हैं। 

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल