Thursday, March 05, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ी ने पूरे देश से मांगी माफी, कही ये बड़ी बात

T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद खिलाड़ी ने पूरे देश से मांगी माफी, कही ये बड़ी बात

Written By: Rishikesh Singh Published : Jun 16, 2024 09:43 pm IST, Updated : Jun 16, 2024 09:43 pm IST

टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 8 राउंड शुरू होने वाला है। सुपर 8 से पहले एक टीम के खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप से बाहर होने के कारण अपने देश से माफी मांगी है।

SL vs SA- India TV Hindi
Image Source : GETTY श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका मैच

टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में किया जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला राउंड लगभग खत्म हो चुका है। सुपर 8 के लिए सात टीमों ने क्वालीफाई कर लिया। वहीं कई बड़ी टीमें वर्ल्ड सुपर 8 की रेस में इस बार बाहर हो गई हैं। उन्हीं टीमों में से एक वर्ल्ड चैंपियन टीम के खिलाड़ी ने वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाने के बाद अपने पूरे देश के माफी मांगी है। यह खिलाड़ी अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश और उसने कई बड़े बयान दिए हैं। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि श्रीलंका के स्टार ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज हैं। एंजेलो मैथ्यूज ने कई बड़े बयान दिए हैं।

क्या बोले एंजेलो मैथ्यूज?

टी20 वर्ल्ड कप से श्रीलंकाई टीम के बाहर हो जाने के बाद एंजेलो मैथ्यूज ने कहा कि हमने पूरे देश को निराश किया है। और हमें सचमुच खेद है, क्योंकि हमने खुद को निराश किया है। हमने इसकी कभी उम्मीद नहीं की थी। हमने अपने साथ न्याय नहीं किया। हमारा दिल टूट गया है, और हम अंदर ही अंदर बहुत दर्द महसूस कर रहे हैं। मैथ्यूज से इस बयान से यह तो साफ हो गया है कि वह टी20 वर्ल्ड कप अपनी टीम के प्रदर्शन से बेहद निराश हैं और उन्हें वर्ल्ड कप के सुपर 8 राउंड ने नहीं पहुंचने से बेहद दुख हुआ है। उन्होंने अपने बयान में आगे कहा कि मेरा मतलब है कि हमें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वे ऐसी चीजें नहीं थीं जिनके बारे में चिंता की जानी चाहिए, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हम दूसरे दौर में नहीं पहुंच पाए।

कैसा रहा श्रीलंका का वर्ल्ड कप में हाल

श्रीलंकाई टीम रविवार को सेंट लूसिया में नीदरलैंड के खिलाफ अंतिम ग्रुप-स्टेज मैच के बाद बाहर हो जाएगी। 2014 के चैंपियन को न्यूयॉर्क में एक कठिन पिच पर साउथ अफ्रीका से हार का सामना करना पड़ा और फिर डलास में कम स्कोर वाले रोमांचक मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश से हार का सामना करना पड़ा। नेपाल के खिलाफ उनका दूसरा मैच बारिश की भेंट चढ़ गया, जिससे वे सुपर 8 की दौड़ से बाहर हो गए, जबकि एक मैच अभी खेला जाना बाकी है।

यह भी पढ़ें

शाहीन अफरीदी की आयरलैंड के खिलाफ कातिलाना गेंदबाजी, टी20 इंटरनेशनल में ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी

इंग्लैंड ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, टी20 फॉर्मेट में खास मामले में पूरा किया शतक

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement