इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के लिए प्लेऑफ में पहुंचने वाली अभी तक तीन टीमों का फैसला हो चुका है जबकि एक स्थान के लिए चार टीमें अभी भी रेस में बनी हुई हैं। इसमें एक नाम कोलकाता नाइट राइडर्स का भी शामिल है। केकेआर जिनका आईपीएल 2026 में काफी उतार-चढ़ाव भरा प्रदर्शन देखने को मिला है उनके अब तक 13 मैचों में कुल 13 अंक हैं और उन्हें लीग स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 24 मई को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलना है। इस मैच से पहले केकेआर को एक बड़ा झटका लगा है जिसमें बल्लेबाजी में उनके लिए शानदार प्रदर्शन करने वाली अंगकृष रघुवंशी अब इस पूरे सीजन से ही बाहर हो गए हैं।
कैच पकड़ने के दौरान चोटिल हुए थे रघुवंशी
केकेआर ने 20 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईडन गार्डन्स स्टेडियम में मुकाबला खेला था, जिसमें फील्डिंग के दौरान कैच पकड़ने के प्रयास में अंगकृष रघुवंशी की टक्कर वरुण चक्रवर्ती के साथ हो गई थी, जिसके चलते कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में उनकी जगह पर मुकाबले के बीच तेजस्वी दहिया को केकेआर ने शामिल किया था। अब केकेआर की तरफ से 22 मई को सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आधिकारिक जानकारी दी गई है कि रघुवंशी के बाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हुआ है और इस चोट के चलते अब वह आईपीएल 2026 सीजन में आगे हिस्सा नहीं ले पाएंगे। हम उनके जल्द पूरी तरह फिट होने की कामना करते हैं।
अंगकृष रघुवंशी के लिए बतौर बल्लेबाज आईपीएल 2026 का सीजन काफी शानदार रहा जिसमें वह केकेआर की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। रघुवंशी कुल 13 मैचों में खेलते हुए 42.20 के औसत से कुल 422 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से कुल 5 अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 82 रनों का रहा है।
केकेआर के लिए प्लेऑफ में पहुंचने के हैं ये समीकरण
आईपीएल 2026 सीजन में लीग स्टेज का आखिरी मैच 24 मई को केकेआर और दिल्ली कैपिटल्स की टीम के बीच में खेला जाएगा। ऐसे में केकेआर के प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण को लेकर बात की जाए तो उन्हें राजस्थान रॉयल्स के आखिरी लीग मैच में जहां उनके हार की दुआ करनी होगी, तो वहीं पंजाब किंग्स के भी लीग स्टेज में आखिरी मुकाबले में हार की उम्मीद करनी होगी। हालांकि यदि राजस्थान रॉयल्स अपना मुकाबला जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी, लेकिन उनकी हार पर उम्मीदें जिंदा रहेंगी।
वहीं पंजाब किंग्स के जीत हासिल करने पर उसके कुल 15 अंक होंगे वहीं केकेआर को इस स्थिति में अपना आखिरी लीग मुकाबला जीतने के साथ पंजाब किंग्स के मुकाबले नेट रनरेट भी अपना बेहतर करना होगा। लेकिन राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स की हार पर केकेआर फिर सिर्फ अपने आखिरी लीग मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी।
ये भी पढ़ें
IPL 2026: कौन रहा इस सीजन CSK का सबसे बड़ा विलेन? 18 करोड़ी खिलाड़ी पर गिरेगी गाज!