Ruturaj Gaikwad: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स का अभियान अच्छा नहीं रहा। लीग स्टेज में चेन्नई की टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीतने में कामयाब रही और 8 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनकी टीम लगातार तीसरे आईपीएल सीजन में प्लेऑफ में जगह बनाने से चूक गई। इस सीजन खराब प्रदर्शन के बाद फैंस उनकी काफी आलोचना कर रहे हैं। इस बीच कई फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस खराब प्रदर्शन के लिए चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को ही जिम्मेदार बता रहे हैं।
बल्लेबाज और कप्तान के तौर पर कैसा रहा ऋतुराज गायकवाड़ का प्रदर्शन?
चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने इस सीजन के शुरू होने से पहले संजू सैमसन को राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड करके अपनी टीम में शामिल किया था। सैमसन को टीम में शामिल करने के बाद भी चेन्नई की फ्रेंचाइजी ने कप्तानी के लिए ऋतुराज गायकवाड़ पर भरोसा जताया। उन्होंने 18 करोड़ की कीमत में गायकवाड़ को रिटेन किया था और सभी को उनसे काफी उम्मीदें थी क्योंकि पिछले कई सालों से वह इस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। लेकिन बतौर बल्लेबाज और कप्तान इस सीजन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। ऐसे में सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें सामने आ रही है कि गायकवाड़ को CSK अगले सीजन कप्तानी से हटा सकती है।
आईपीएल 2026 में कैसा रहा गायकवाड़ का प्रदर्शन?
आईपीएल 2026 में ऋतुराज गायकवाड़ के प्रदर्शन की बात करें तो वहां उन्हें 14 मैचों में खेलने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने 14 पारियों में 28.08 की औसत से 337 रन बनाए। इस सीजन उनके बल्ले से सिर्फ 2 दो अर्धशतकीय पारियां देखने को मिली और स्ट्राइक रेट भी लगभग 123 का रहा। वहीं कप्तान के तौर पर भी उन्होंने कुछ ऐसे फैसले लिए जिसकी उनकी काफी आलोचना हुई। ऐसे में गायकवाड़ के लिए ये आईपीएल सीजन भूलने वाला रहा है। अब देखने या होगा चेन्नई की फ्रेंचाइजी अगले सीजन उन्हें कप्तान बनाए रखती है या नहीं।
खिलाड़ियों की चोट ने हमें काफी परेशान किया- गायकवाड़
आखिरी लीग मैच के बाद चेन्नई के कप्तान से इस सीजन टीम के प्रदर्शन को लेकर भी सवाल पूछा गया था। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि खराब शुरुआत के बाद उनकी टीम ने लय हासिल की लेकिन खिलाड़ियों की चोट की वजह से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई। CSK के कप्तान ने कहा कि यह एक मुश्किल सीजन रहा। लगातार तीन हार के बाद हमें लय मिली। हमने सही कॉम्बिनेशन के साथ खेलने उतरे लेकिन चोटों ने हमें परेशान किया। रामकृष्म घोष और जेमी ओवर्टन के बाहर होने से हमारी टीम का संतुलन बिगड़ गया। पिछले तीन मैच में हमारे पास एक बल्लेबाज या गेंदबाजी की कमी थी।
यह भी पढ़ें
मोहम्मद रिजवान की हुई छुट्टी, वनडे सीरीज के लिए हुआ टीम का ऐलान, इन 3 नए प्लेयर्स को मिला मौका
जीत के जश्न में डूबी GT को SRH का डर! क्या हैदराबाद करेगा गुजरात को टॉप-2 से बाहर?