Angkrish Raghuvanshi Century Video: 2026 का आगाज होने से पहले केकेआर की फ्रेंचाइजी ने एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला। इस मुकाबले में गोल्डन नाइट्स और पर्पल नाइट्स की टीमें आमने-सामने थी। हाई स्कोरिंग मैच में पर्पल नाइट की टीम ने बाजी मारी, जिसमें सबसे अहम योगदान 21 साल के बल्लेबाज का रहा है। ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि अंगकृश रघुवंशी हैं। रघुवंशी ने इस प्रैक्टिस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया और अपनी टीम पर्पल नाइट्स की जीत में अहम भूमिका निभाई।
गोल्डन नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 199 रन
इस मुकाबले की बात करें तो वहां गोल्डन नाइट्स की टीम को पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 199 रन बनाए। उनके लिए रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ 40 रन बनाए, जबकि नए ओपनर टिम सीफर्ट ने भी तेजी गति से 30 रन की पारी खेली। वहीं युवा बल्लेबाज सार्थक रंजन ने भी तेज रफ्तार से 37 रन बटोरे। पर्पल नाइट्स के लिए कार्तिक त्यागी ने 3 विकेट लिए। इस तरह से गोल्डन नाइट्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पर्पल के सामने 200 रन का टारगेट रखा।
55 गेंदों में अंगकृश ने ठोका शानदार शतक
पर्पल नाइट्स के लिए फिन ऐलन ने तेज शुरुआत की लेकिन KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे जल्दी आउट हो गए। इसके बाद 21 साल के युवा बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने मोर्चा संभाला। रघुवंशी ने धीमी शुरुआत की लेकिन फिर रफ्तार पकड़ते हुए 29 गेंदों में अर्धशतक ठोक दिया। हाफ सेंचुरी पूरा करने के बाद रघुवंशी ने तेज गति से रन बनाना शुरू किया और देखते ही देखते 55 गेंदों में सेंचुरी पूरा कर लिया। उनकी ये पारी टीम के लिए काफी अहम साबित हुई।
रघुवंशी ने खेली 103 रन की मैच विनिंग पारी
रघुवंशी ने पारी के 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाया और शतक जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। रघुवंशी ने अपनी पारी में 9 चौके और 5 छक्के लगाए और 187 के तूफानी स्ट्राइक रेट से 103 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर पर्पल नाइट्स ने 6 विकेट से जीत दर्ज की। कोलकाता की टीम एक और इंट्रा स्क्वॉड मैच खेलेगी। अब देखना ये होगा कि दूसरे इंट्रा स्क्वॉड मैच में इन सभी प्लेयर्स का प्रदर्शन कैसा रहता है।
यह भी पढ़ें
मथीशा पथिराना के फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट, KKR के कोच ने बताया कब तक होंगे फिट
IPL 2026 से पहले CSK की बढ़ी टेंशन, अब एक और खिलाड़ी के खेलने पर बना सस्पेंस