1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी की अचानक खुली किस्मत, बीच सीरीज आया बुलावा, अब प्लेइंग इलेवन में एंट्री संभव

इस खिलाड़ी की अचानक खुली किस्मत, बीच सीरीज आया बुलावा, अब प्लेइंग इलेवन में एंट्री संभव

 Published : Jul 22, 2025 12:57 pm IST,  Updated : Jul 22, 2025 12:57 pm IST

आईपीएल में अपना जलवा दिखाने के बाद अब अंशुल कम्बोज भारतीय टीम से भी खेलने के लिए तैयार हैं। जल्द ही उन्हें डेब्यू का चांस मिल सकता है।

anshul kamboj- India TV Hindi
अंशुल कम्बोज Image Source : PTI

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त बदलाव के दौर से गुजर रही है। जहां एक ओर कई पुराने और दिग्गज खिलाड़ी जा रहे हैं, वहीं नए और युवा खिलाड़ियों के लिए गेट खुलते दिखाई दे  रहे हैं। इन्हीं नए और युवा खिलाड़ियों में एक नया नाम शामिल होते भी नजर आ रहा है। वे हैं तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज। इस बात की पूरी संभावना नजर आ रही है कि अंशुल कम्बोज को अगले मैच की प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका मिल जाए। 

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन कर बनाई अपनी पहचान

अंशुल कम्बोज वैसे अभी नए नए ही उभरकर सामने आए हैं। आईपीएल में खेलकर उन्होंने अपनी पहचान बनाई है। खास बात ये है कि आईपीएल दो बड़ी टीमों यानी चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई इंडियंस के लिए वे खेल चुके हैं। इन दोनों टीमों के लिए उन्होंने काबिले तारीफ प्रदर्शन किया है। इस बीच अब वे इंटरनेशनल डेब्यू के लिए तैयार लग रहे हैं।

बीच सीरीज में अंशुल कम्बोज के लिए आया बुलावा

भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के बीच में ही अचानक अंशुल कम्बोज को अचानक बुलावा आ गया। हालांकि अभी कुछ ही दिन पहले तक अंशुल भारत की ए टीम के साथ इंग्लैंड में ही थे, लेकिन जैसे ही वे भारत आए, उन्हें फिर से जाना पड़ रहा है। बताया जाता है कि आकाश दीप को इंजरी हो गई है। इसलिए इस बात की पूरी संभावना है कि वे अगले मैच में यानी 23 जुलाई से मैनचेस्टर में होने वाले मैच में खेलते हुए दिखाई दें। 

ऐसा रहा है अंशुल का प्रथम श्रेणी में प्रदर्शन

अंशुल ने अब तक कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है, लेकिन उनके प्रथम श्रेणी आंकड़ों पर एक नजर डाली जानी चाहिए। अंशुल ने 24 मैच खेलकर अब तक 79 विकेट अपने खा​ते में डाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने 486 रन भी बनाए हैं। भले ही उनकी पहचान एक गेंदबाज के तौर पर हो, लेकिन उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाने में कामयाबी हासिल की है। हालांकि अब जब वे भारत के लिए खेलेंगे, तभी उनकी असली परीक्षा होगी। देखना होगा कि वे टीम इंडिया के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल