1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2023 से पहले अर्जुन तेंदुलकर का जलवा जारी, क्या अब मुंबई इंडियंस देगी डेब्यू का मौका?

IPL 2023 से पहले अर्जुन तेंदुलकर का जलवा जारी, क्या अब मुंबई इंडियंस देगी डेब्यू का मौका?

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 20, 2022 09:49 am IST,  Updated : Nov 20, 2022 09:49 am IST

अर्जुन तेंदुलकर अभी तक 9 टी20 फर्स्ट क्लास और 5 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। वनडे फॉर्मेट में उनकी इकॉनमी 5.07 और टी20 में 6.60 की है।

अर्जुन तेंदुलकर- India TV Hindi
अर्जुन तेंदुलकर Image Source : TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले दो सीजन से लगातार मुंबई इंडियंस के स्क्वॉड में शामिल सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आज भी डेब्यू का इंतजार है। खास बात यह है कि फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2023 के लिए भी जिन खिलाड़ियों को रिटेन किया है उसमें भी अर्जुन का नाम मौजूद है। आखिर फ्रेंचाइजी का प्लान क्या है वह उन्हें छोड़ भी नहीं रही और खिलाती भी नहीं है। खासतौर से पिछले सीजन में जहां फ्रेंचाइजी ने अपने सभी खिलाड़ियों को आजमा लिया था लेकिन अर्जुन को जगह नहीं मिली। पर यह खिलाड़ी अन्य क्रिकेटर किड जैसा नहीं लग रहा है।

जी हां, अर्जुन तेंदुलकर लगातार मेहनत कर रहे हैं। भले ही उनके पिता को क्रिकेट का भगवान कहा जाता हो लेकिन वह उनके नाम के जरिए अपना करियर नहीं शुरू करना चाहेंगे और लग भी नहीं रहा कि वह यह चाहते हैं। अर्जुन कड़ी मेहनत कर रहे हैं और लगातार डोमेस्टिक सर्किट में कमाल का प्रदर्शन भी उनसे देखने को मिल रहा है। पहले टी20 फॉर्मेट में सैयद मुश्ताक अली में अर्जुन ने अच्छा प्रदर्शन किया, उसके बाद मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। 

उनके हालिया प्रदर्शन की बात करें तो पिछले 10 मैचों में अर्जुन तेंदुलकर 13 विकेट चटका चुके हैं। टी20 की सैयद मुश्ताक अली में अर्जुन ने 5 मैचों में 8 विकेट झटके थे। वहीं वनडे फॉर्मेट में जारी विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन के नाम 5 मैचों में 5 विकेट अभी तक दर्ज हो गए हैं। शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ अर्जुन ने अपनी किफायती गेंदबाजी को भी दिखाया और 9 ओवर में सिर्फ 28 रन देकर एक विकेट झटका। सैयद मुश्ताक अली में हैदराबाद के खिलाफ भी अर्जुन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए थे। वह गोवा के लिए खेल रहे हैं।

पिछले 10 मैचों में अर्जुन का प्रदर्शन

  1. vs अरुणाचल प्रदेश- 1/28, विजय हजारे ट्रॉफी 
  2. vs तमिलनाडु- 2/61, विजय हजारे ट्रॉफी 
  3. vs केरल- 0/57, विजय हजारे ट्रॉफी 
  4. vs बिहार- 2/32, विजय हजारे ट्रॉफी 
  5. vs आंध्र प्रदेश- 0/15, विजय हजारे ट्रॉफी 
  6. vs पुडुचेरी- 1/16, सैयद मुश्ताल अली
  7. vs दिल्ली- 1/28, सैयद मुश्ताल अली
  8. vs यूपी- 2/25, सैयद मुश्ताल अली
  9. vs पंजाब- 0/12, सैयद मुश्ताल अली
  10. vs हैदराबाद- 4/10, सैयद मुश्ताल अली

अर्जुन तेंदुलकर के डोमेस्टिक करियर पर एक नजर

अर्जुन तेंदुलकर के नाम अब 5 लिस्ट ए मुकाबले और 9 टी20 फर्स्ट क्लास मैच दर्ज हो चुके हैं। लिस्ट ए में अभी विजय हजारे ट्रॉफी जारी है और वह गोवा के लिए खेल रहे हैं। अभी तक उनके नाम 5.07 की इकॉनमी से 5 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 में अर्जुन 12 विकेट ले चुके हैं और उनकी इकॉनमी शानदार 6.60 की है। खास बात उनके प्रदर्शन की देखें तो उनकी अभी तक जो इकॉनमी रही है वो हर मैच में शानदार रही है और यही उनके फिगर भी बता रहे हैं। वनडे और टी20 दोनों में ही वह अभी तक किफायती साबित हुए हैं।

क्या मुंबई इंडियंस अब देगी मौका?

इन सब चीजों को अब अगर गौर से देखने के बाद क्या मुंबई इंडियंस ने कुछ अर्जुन तेंदुलकर के लिए प्लान किया है या नहीं। पिछले मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने भी उनके ऊपर बोली लगाई थी शायद आशीष नेहरा के दिमाग में कुछ होता उन्हें मौका देने के लिए। लेकिन मुंबई ने फिर उन्हें खरीद लिया और पूरे सीजन बेंच पर बिठाया। आगामी सीजन के लिए मुंबई ने उन्हें रिटेन किया है। बातें आर्चर की वापसी की हैं और जेसन बेहेरेनडार्फ को ट्रेड कर लिया गया है। जसप्रीत बुमराह भी संभवत: आईपीएल के लिए फिट ही हो जाएंगे। क्या फिर अर्जुन तेंदुलकर की इस टीम में जगह बनती दिख रही है? यह बहुत बड़ा सवाल है, बस डर इस बात का है कि कहीं कोई खास टैलेंट सिर्फ बेंच पर बैठा ही ना रहे जाए।

यह भी पढ़ें:-

IND vs NZ: बर्बाद हो जाएगी पूरी सीरीज! वेलिंग्टन के बाद दूसरे मैच पर भी संकट; जानें क्या है Weather Update

उर्वशी रौतेला और ऋषभ पंत के रिश्ते का सच आया सामने, शुभमन गिल ने खोल दिया बड़ा राज; देखें Video

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल