Asia Cup 2022 IND vs AFG HIGHLIGHTS: भारत ने अफगानिस्तान को एशिया कप के अपने आखिरी मैच में 101 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212 रन बनाए थे, जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 111 रन ही बना सकी। इस मैच के फैसले का टूर्नामेंट की सेहत पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा लेकिन विराट कोहली के शतक के कारण ये मैच क्रिकेट इतिहास में दर्ज हो गया। कोहली ने इस मैच में लंबे इंतजार के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक नवंबर 2019 में लगाया था। इस मुकाबले में केएल राहुल ने भी अर्धशतकीय पारी खेली। दूसरी पारी में अफगानिस्तान को सबसे ज्यादा झटके तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने दिया। उन्होंने 4 ओवर में 4 रन देकर 5 विकेट चटकाए जो टी20 इंटरनेशनल में उनका बेस्ट फिगर है। सुपर फोर राउंड में ये भारत की पहली जीत है। इसके साथ ही एशिया कप में भारत का सफर भी खत्म हो गया।