1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2022, T20I: रोहित शर्मा के पास सिक्सर किंग बनने का मौका, युवराज और धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे

Asia Cup 2022, T20I: रोहित शर्मा के पास सिक्सर किंग बनने का मौका, युवराज और धोनी को छोड़ सकते हैं पीछे

 Written By: Rajeev Rai @Rajeev_Bharat
 Published : Aug 15, 2022 02:32 pm IST,  Updated : Aug 15, 2022 02:32 pm IST

Asia Cup 2022, T20I: एशिया कप में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में टॉप पर पहुंच सकते हैं रोहित शर्मा।

Rohit Sharma, Yuvraj Singh and MS Dhoni- India TV Hindi
Rohit Sharma, Yuvraj Singh and MS Dhoni Image Source : GETTY

Highlights

  • एशिया कप में दूसरी बार खेला जाएगा टी20 फॉर्मेट
  • भारत ने जीता था पहला सीजन
  • रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया जीती थी वनडे टूर्नामेंट

Asia Cup 2022, T20I: एशिया कप का 15वां और टी20 फॉर्मेट का दूसरा सीजन 27 अगस्त से यूएई में शुरू होने जा रहा है। छह साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर से टीमों के बीच टी20 की जंग देखने को मिलेगी। पिछली बार 2016 में पांच टीमों के बीच टी20 फॉर्मेट में एशिया कप खेला गया था, जिसे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने जीता था। लेकिन इस बार छह टीमों के बीच खिताब के लिए टक्कर देखने को मिलेगी और भारत की कमान रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी।

टी20 वर्ल्ड कप से पहले आयोजित हो रहे इस टूर्नामेंट में सभी टीमों के लिए अपनी तैयारी को परखने का मौका होगा। भारत भी इस टूर्नामेंट के आधार पर वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप देने की कोशिश करेगा। रोहित की बात करें तो उन्होंने आखिरी बार 2018 में वनडे फॉर्मेट में भारत की कप्तानी की थी और खिताब जीतने में सफल रहे थे।

रोहित के पास इस बार के एशिया कप में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। इसमें एक सबसे बड़ा रिकॉर्ड सर्वाधिक छक्के लगाने का होगा। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 163 छक्के लगा चुके रोहित एशिया कप के टी20 प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बनना चाहेंगे। इसके लिए उन्हें पांच छक्कों और लगाने होंगे। यही नहीं रोहित सर्वाधिक छक्कों के मामले में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ सकते हैं।

दरअसल रोहित के नाम इस वक्त पांच पारियों में चार छक्के हैं, जबकि युवराज और धोनी ने चार पारियों में इतने ही छक्के लगाए हैं। भारत के लिए ये तीनों क्रिकेटर सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में रोहित अगर एक छक्का और लगा लेते हैं तो वह एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय क्रिकेटर बन जाएंगे।

एशिया कप में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले भारतीय

  • महेंद्र सिंह धोनी: 4
  • युवराज सिंह: 4
  • रोहित शर्मा: 4
  • हार्दिक पांड्या: 1
  • शिखर धवन: 1

एशिया कप के टी20 फॉर्मेट में अगर सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो इस मामले में हांगकांग के बाबर हयात तीन पारियों में आठ छक्कों के साथ टॉप पर हैं। जबकि बांग्लादेश के महमदुल्लाह पांच पारियों में छह छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं। इनके बाद यूएई के रोहन मुस्तफा (6), ओमान के अदनान इलियास (5) और अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान (5) टॉप पांच में शुमार हैं।

एशिया कप में टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

  • बाबर हयात: 8
  • महमुदुल्लाह: 6
  • रोहन मुस्तफा: 6
  • अदनान इलियास: 5
  • नजीबुल्लाह जादरान: 5

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल