IND vs SL: एशिया कप 2023 के सुपर-4 राउंड में भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 41 रनों से जीत दर्ज कर ली है। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम इंडिया सिर्फ 213 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। हालांकि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए श्रीलंकाई टीम को मात्र 172 रन पर ऑलआउट कर दिया। इसी के साथ टीम इंडिया एशिया कप में इस साल फाइनल मुकाबले में पहुंच गई है।
IND vs SL मुकाबले का स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।