1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट इतने में बिके, Price जान उड़ जाएंगे होश

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के टिकट इतने में बिके, Price जान उड़ जाएंगे होश

 Written By: Rishikesh Singh
 Published : Aug 17, 2023 08:38 pm IST,  Updated : Aug 17, 2023 09:56 pm IST

Asia Cup 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच 2 सितंबर को मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच के टिकट काफी महंगे बिके हैं।

India vs Pakistan- India TV Hindi
भारत और पाकिस्तान टीम के कप्तान Image Source : ACC

एशिया कप 2023 का आयोजन इस साल पाकिस्तान और श्रीलंका में किया जा रहा है। जहां टीम इंडिया के सारे मुकाबले श्रीलंका में खेले जाएंगे। एशिया कप 2023 का होस्ट पाकिस्तान है। इस टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले का सभी को बेसब्री से इंतजार है। इस टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान कर दिया गया है, वहीं टीम इंडिया का ऐलान होना अभी बाकी है। इसी बीच भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट काफी ज्यादा महंगे बिक रहे हैं। जिसके दाम जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

इतने हजार में बिका एक टिकट

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले का हर फैन को इंतजार रहता है। ये दोनों टीमें साल में बेहद कम बार आपस में मुकाबला खेलती हैं। इसी बीच इन दोनों के बीच होने वाले मुकाबले के टिकटों के दाम आसमान छू रहे हैं। एक नॉरमल से स्टेंड के प्रति टिकट 30 डॉलर यानी कि 2500 रुपये में बिके हैं। वहीं वीआईपी स्टेंड में टिकट हासिल करने के लिए लोगों को 10 हजार रुपये खर्च करने पड़े हैं। बात करें वीवीआईपी स्टेंड के बारे में तो प्रति टिकट को हासिल करने के लिए फैंस को 300 डॉलर यानी कि 25000 रुपये तक खर्च करने पड़े हैं। इनमें से वीआईपी और वीवीआईपी स्टेंड के टिकट सोल्ड आउट हो चुके हैं। वहीं नॉरमल स्टेंड के टिकट कुछ ही बचे हुए हैं। टिकटों की जानकारी हासिल करने के लिए https://pcb.bookme.pk/ की वेबसाइट पर आप जा सकते हैं।

एशिया कप 2023 की पूरा शेड्यूल

  • 30 अगस्त - पाकिस्तान बनाम नेपाल (मुल्तान, पाकिस्तान)
  • 31 अगस्त - बांग्लादेश बनाम श्रीलंका (कैंडी, श्रीलंका)
  • 2 सितंबर - पाकिस्तान बनाम भारत (कैंडी, श्रीलंका)
  • 3 सितंबर - बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान (लाहौर, पाकिस्तान)
  • 4 सितंबर - भारत बनाम नेपाल (कैंडी, श्रीलंका)
  • 5 सितंबर - अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका (लाहौर, पाकिस्तान)

सुपर 4

  • 6 सितंबर - ए1 वी बी2 (लाहौर, पाकिस्तान)
  • 9 सितंबर - बी1 वी बी2 (कोलंबो, श्रीलंका)
  • 10 सितंबर - ए1 वी ए2 (कोलंबो, श्रीलंका)
  • 12 सितंबर - ए2 बनाम बी1 (कोलंबो, श्रीलंका)
  • 14 सितंबर - ए1 वी बी1 (कोलंबो, श्रीलंका)
  • 15 सितंबर - ए2 वी बी2 (कोलंबो, श्रीलंका)
  • 17 सितंबर - फाइनल (कोलंबो, श्रीलंका)

यह भी पढ़ें

वनडे वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड की टीम ने लिया बड़ा फैसला, 10 सालों के बाद करेगी इस देश का दौरा

IPL 2024 से पहले केएल राहुल की कप्‍तानी वाली LSG का मास्‍टर स्‍ट्रोक, टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्‍टर....

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल