1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup 2023: 5 महीने बाद मैदान पर उतरे केएल राहुल, चूर हो गया ये बड़ा रिकॉर्ड

Asia Cup 2023: 5 महीने बाद मैदान पर उतरे केएल राहुल, चूर हो गया ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Deepesh Sharma
 Published : Sep 10, 2023 09:34 pm IST,  Updated : Sep 10, 2023 09:34 pm IST

Asia Cup 2023: केएल राहुल ने पाकिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है। राहुल ने करीब 5 महीने बाद मैदान पर वापसी की है।

KL Rahul- India TV Hindi
KL Rahul Image Source : GETTY

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप के सुपर 4 में भिड़ रही है। इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने कमाल की शुरुआत दी। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया के लिए 121 रन जोड़ दिए। इसके बाद जब ये दोनों खिलाड़ी आउट हुए तो बल्लेबाजी के लिए क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल आए। राहुल करीब 5 महीने बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। राहुल ने आज मैदान पर उतरने के कुछ ही देर बाद एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

राहुल का कमाल 

केएल राहुल 2,000 वनडे रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज भारतीय बन गए हैं। उन्होंने कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ ब्लॉकबस्टर 2023 एशिया कप मुकाबले में अपने 14वें रन के साथ ही ये रिकॉर्ड बनाया। लंबे समय के बाद टीम में वापसी कर रहे केएल राहुल ने प्लेइंग 11 में चोटिल श्रेयस अय्यर की जगह ली। 

कोहली की बराबरी

राहुल ने 55 वनडे मैचों की 53 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की। राहुल (पारी के मामले में) विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में जहां शिखर धवन (48 पारियां) शीर्ष पर हैं, वहीं नवजोत सिंह सिद्धू और सौरव गांगुली संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं, जिन्होंने यह मुकाम हासिल करने के लिए 52 पारियां लीं। राहुल के नाम 45 से अधिक की औसत से 2,000 से अधिक वनडे रन हैं। उनके नाम पांच शतक और 13 अर्द्धशतक हैं।

बारिश के चलते पहले दिन नहीं हुआ मैच

बारिश के चलते टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा सुपर 4 मुकाबला आज पूरा नहीं हो पाया। अब ये मैच कल यानी कि सोमवार को 3 बजे से खेला जाएगा। टीम इंडिया का स्कोर इस वक्त 2 विकेट पर 147 रन है। विराट कोहली 8 और केएल राहुल 17 रन बनाकर खेल रहे हैं।   

IND vs PAK LIVE: बारिश के चलते आज नहीं हो पाया मैच, अब कल रिजर्व डे पर पूरा होगा मुकाबला

रिव्यू के लिए अपने ही कप्तान बाबर आजम से अड़े हारिस रऊफ, भारत-पाकिस्तान मैच में हुआ बड़ा ड्रामा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल