BAN vs AFG: एशिया कप 2025 के ग्रुप चरण में हर मुकाबला बेहद अहम साबित हो रहा है और आज अबू धाबी में होने वाला बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान का मैच दोनों टीमों की सुपर-4 की उम्मीदों के लिए अहम होगा। अफगानिस्तान अपने पहले मैच में हांगकांग पर शानदार जीत दर्ज करने के बाद आत्मविश्वास से भरा हुआ है। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए थे, जिसमें सेदीकुल्लाह अटल और अजमतुल्लाह उमरजई ने अर्धशतक जड़े। इसके बाद गेंदबाजों ने कमाल करते हुए हांगकांग को महज 94 रन पर समेट दिया। यह जीत अफगानिस्तान के लिए शानदार शुरुआत रही और अब टीम उसी लय को दोहराना चाहेगी। साथ ही 2022 एशिया कप की तरह इस बार भी बांग्लादेश को हराकर सुपर-4 में पहुंचने का लक्ष्य रखेगी।
दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम हांगकांग को हराने के बाद टीम श्रीलंका के खिलाफ नहीं जीत सकी। पिछले 2 मैचों से उनकी सलामी जोड़ी परेशानी का सबब बनी हुई है। परवेज हुसैन इमोन और तंजीद हसन तमीम हांगकांग के खिलाफ कुछ खास नहीं कर सके थे, जबकि श्रीलंका के खिलाफ दोनों खाता भी नहीं खोल पाए। कप्तान लिटन दास अब तक टीम की बल्लेबाजी का सहारा बने हुए हैं, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों से सपोर्ट की दरकार होगी।
बांग्लादेश बनाम अफगानिस्तान मैच डिटेल्स
- दिन और तारीख: मंगलवार, 16 सितंबर
- समय: 8:00 PM IST
- वेन्यू: शेख जायद स्टेडियम, अबू धाबी
- लाइव स्ट्रीमिंग: सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और सोनी लिव एप
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
बांग्लादेश: परवेज हुसैन इमोन, तंजीद हसन तमीम, लिटन दास (कप्तान और विकेटकीपर), सैफ हसन/नुरुल हसन, जाकेर अली, शमीम हुसैन, महेदी हसन, नासुम अहमद, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदीकुल्लाह अटल, इब्राहिम जादरान, गुलबदिन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, करीम जनत, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, एएम गजनफर, फजलहक फारूकी।
यह भी पढ़ें:
Asia Cup 2025: सुपर-4 के लिए टीम इंडिया ने किया सबसे पहले क्वालीफाई, एक मैच अभी बाकी
एशिया कप में नहीं खेलेगा पाकिस्तान! झटका देने की तैयारी में ICC, अब तो होगी और भी बदनामी