1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs PAK: अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं मिला मौका, कुछ ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

IND vs PAK: अर्शदीप सिंह को पाकिस्तान के खिलाफ नहीं मिला मौका, कुछ ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग XI

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Sep 14, 2025 07:41 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 07:51 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच एक हाई वोल्टेज मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

Arshdeep Singh- India TV Hindi
अर्शदीप सिंह Image Source : AP

एशिया कप 2025 का छठा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल में हो रहा है। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। इस मैच के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं किया है। इसका मतलब है कि अर्शदीप सिंह को एक बार फिर प्लेइंग XI से बाहर रखा गया है। उनको इस मैच में मौका क्यों नहीं मिला है, इसको लेकर टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ भी साफतौर पर नहीं कहा।

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

टॉस हारने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हम पहले गेंदबाज़ी करना चाहते थे, ऐसे में हम टॉस हारकर खुश हैं। हमने इसके बगल वाली पिच पर खेला था और रात में यह बल्लेबाजी के लिए और भी बेहतर हो जाती है। दूसरी पारी में ओस आने की उम्मीद है। साथ में उन्होंने ये भी बताया कि इस मैच के लिए भारत की प्लेइंग XI में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

अर्शदीप सिंह को लेकर सितांशु कोटक ने दिया था बड़ा बयान

अर्शदीप सिंह की बात करें तो उन्हें यूएई के खिलाफ मैच में भी मौका नहीं मिला था। उनके बाहर होने को लेकर टीम इंडिया के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा बयान दिया था। कोटक ने कहा था कि अर्शदीप को बाहर रखने का फैसला पिच और परिस्थिति को देखते हुए लिया गया था। साथ ही में उन्होंने यह भी साफ कर दिया था कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले मैचों में भी इस तरह के फैसले लिए जा सकते हैं और ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के खिलाफ मैच में देखने को भी मिला।

दोनों ही टीमें जीत चुकी हैं अपना पहला मैच

एशिया कप 2025 में भारत पाकिस्तान की बात करें तो वहां भारत ने अपने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से हराया था। वहीं पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में ओमान को 93 रनों से मात दी थी। दोनों ही टीमों ने जीत के साथ टूर्नामेंट में अभियान का आगाज किया है।

IND vs PAK: इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल