1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup Cricket History: 1984 में पहली बार हुआ था आयोजन, भारत है सबसे सफल टीम; जानिए कब किस टीम ने जीता खिताब

Asia Cup Cricket History: 1984 में पहली बार हुआ था आयोजन, भारत है सबसे सफल टीम; जानिए कब किस टीम ने जीता खिताब

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Jul 19, 2022 03:41 pm IST,  Updated : Jul 19, 2022 03:41 pm IST

Asia Cup Cricket History: 1984 से 2018 तक 14 बार एशिया कप का आयोजन हो चुका है। भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार इसका खिताब अपने नाम किया है।

एशिया कप 2018 में चैंपियन...- India TV Hindi
एशिया कप 2018 में चैंपियन बनने वाली भारतीय टीम Image Source : TWITTER

Highlights

  • एशिया कप का 1984 से 2018 तक 14 बार हुआ है आयोजन
  • भारत ने सबसे ज्यादा 7 बार जीता खिताब, श्रीलंका 5 बार बनी चैंपियन
  • पाकिस्तान ने भी दो बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया

Asia Cup Cricket History: एशिया कप क्रिकेट की दुनिया का एक प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है जिसकी शुरुआत 1984 से हुई थी। इस टूर्नामेंट का पहला संस्करण Rothmans Asia Cup नाम से यूएई में आयोजित हुआ था। उसके बाद से 2018 तक 14 बार इस टूर्नामेंट का आयोजन हो चुका है। भारतीय टीम सबसे सफल टीम है जिसने 7 बार इसका खिताब अपने नाम किया है। इसके अलावा श्रीलंका ने पांच और पाकिस्तान ने दो बार एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस सत्र के पहले सीजन में तीन टीमों ने हिस्सा लिया था। वहीं आगामी 2022 सत्र में 6 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं।

आपको बता दें एशिया कप में एशियाई महाद्वीप के क्रिकेट प्लेइंग नेशंस हिस्सा लेते हैं। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और बांग्लादेश इस इवेंट की प्रमुख टीमें हैं। इसके बाद अफगानिस्तान की टीम भी पिछले कुछ सालों से इस टूर्नामेंट का हिस्सा है। इसके अलावा 2004 और 2008 में यूएई और 2004, 2008 और 2018 में हॉन्ग कॉन्ग की टीम भी एशिया कप में हिस्सा ले चुकी है। अभी तक 14 में से 13 बार यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में आयोजित हुआ है। वहीं सिर्फ एक बार 2016 में टी20 फॉर्मेट में इसे आयोजित किया गया था।

सबसे ज्यादा बार श्रीलंका ने लिया हिस्सा

टूर्नामेंट के 14 संस्करण खेले जा चुके हैं और श्रीलंका ही इकलौती ऐसी टीम है जिसने सभी 14 बार इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। इसके अलावा भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश की टीमें 13-13 बार इस टूर्नामेंट में शामिल हुई हैं। भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें इस टूर्नामेंट को कम से कम एक बार जीत चुकी हैं। वहीं बांग्लादेश की टीम 2012, 2016 और 2018 में तीन बार रनर अप रह चुकी है।

जानिए कब-कब किस टीम ने जीता एशिया कप

एशिया कप 1984 से 2018 तक जीतने वाली सभी टीमें
Image Source : INDIA TVएशिया कप 1984 से 2018 तक जीतने वाली सभी टीमें

एशिया कप 2022 का आयोजन इस साल 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होना है। हालांकि 2020 में यह टूर्नामेंट होना था लेकिन कोरोना के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका था। तय कार्यक्रम के मुताबिक श्रीलंका में यह टूर्नामेंट आयोजित होना था। लेकिन श्रीलंका में जारी आर्थिक और राजनीतिक संकट के कारण वहां से इसे शिफ्ट करना तय हो चुका है। खबरें यह भी हैं कि यूएई में अब इसको आयोजित किया जाएगा। हालांकि, एसीसी की तरफ से अभी इस पर कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल