एशिया कप 2025 को लेकर अब तक भारत और पाकिस्तान ने अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है, जिसमें इस टूर्नामेंट की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। साल 1984 में पहली बार एशिया कप खेला गया था, जिसमें इसके मैच शारजाह के मैदान पर हुए थे। इस बार ये एशिया कप का 17वां संस्करण होगा। वनडे फॉर्मेट में जहां पहली बार एशिया कप खेला गया था तो वहीं साल 2016 में इसका आयोजन टी20 फॉर्मेट में किया गया था। वहीं अब तीसरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसमें अब तक इस फॉर्मेट में टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
1 - विराट कोहली
विराट कोहली का नाम इस लिस्ट में पहले नंबर पर है जिसमें इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह उनका अब तक एशिया कप टी20 फॉर्मेट के दोनों संस्करण में खेलना भी है। विराट कोहली दोनों ही इवेंट में शानदार प्रदर्शन बल्ले से देखने को मिला है। कोहली ने एशिया कप टी20 फॉर्मेट में कुल 10 मैचों में खेलते हुए 9 पारियों में बल्लेबाजी की है, जिसमें वह 85.80 के औसत से 429 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। कोहली का टी20 एशिया कप में 132 का स्ट्राइक रेट देखने को मिला है। वहीं उनके बल्ले से एक शतकीय और तीन अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है। विराट कोहली ने साल 2024 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था, जिसके चलते वह इस बार एशिया कप में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।
2 - मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान ने इस बार जो एशिया कप के लिए अपनी स्क्वाड का ऐलान किया है उसमें उन्होंने मोहम्मद रिजवान को जगह नहीं दी है। एक समय टी20 फॉर्मेट में रिजवान पाकिस्तानी टीम के सबसे अहम खिलाड़ी थे लेकिन खराब फॉर्म के चलते उन्हें अपनी जगह गंवानी पड़ी। मोहम्मद रिजवान टी20 एशिया कप में अभी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए छह पारियों में बल्लेबाजी की है और 56.20 के औसत से 281 रन बनाए हैं, इसमें उनके बल्ले से तीन अर्धशतकीय पारियां भी देखने को मिली हैं।
3 - रोहित शर्मा
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी और वर्ल्ड क्रिकेट में हिटमैन के नाम से पहचाने जाने वाले रोहित शर्मा टी20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर्स की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। रोहित ने 9 मैचों में खेलते हुए 9 पारियों में बल्लेबाजी की है और 30.11 के औसत से 271 रन बनाए हैं। रोहित के बल्ले से इस दौरान 2 अर्धशतकीय पारी देखने को मिली है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 141.14 का रहा है। रोहित शर्मा ने कोहली की तरह साल 2024 का टी20 वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था।
ये भी पढ़ें
जिसे एशिया कप के लिए सेलेक्टर्स ने नहीं दिया भाव, आईसीसी रैंकिंग में उसी ने मारी छलांग
विराट कोहली और रोहित शर्मा का नाम आईसीसी वनडे रैंकिंग से अचानक गायब, टॉप 100 से भी कर दिया बेदखल