1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Asia Cup: कोहली और राहुल को एकसाथ खिलाने से बिगड़ जाएगा बैटिंग ऑर्डर, सीनियर प्लेयर्स के लिए किसका कटेगा पत्ता?

Asia Cup: कोहली और राहुल को एकसाथ खिलाने से बिगड़ जाएगा बैटिंग ऑर्डर, सीनियर प्लेयर्स के लिए किसका कटेगा पत्ता?

 Written By: Ranjeet Mishra
 Published : Aug 12, 2022 08:13 pm IST,  Updated : Aug 12, 2022 09:03 pm IST

Asia Cup: भारतीय टीम अगर एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में तमाम सीनियर बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में रखती है तो इसका असर टी20 फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर पड़ेगा।

Virat Kohli and KL Rahul- India TV Hindi
Virat Kohli and KL Rahul Image Source : GETTY

Highlights

  • एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से
  • एशिया कप में भारत के बैटिंग ऑर्डर पर माथापच्ची
  • कोहली और राहुल को साथ खिलाने से बिगड़ सकता है टीम का संतुलन

Asia Cup: टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का पहला इम्तिहान एशिया कप में होगा। इस टूर्नामेंट के लिए तमाम बड़े नामों को टीम में जगह दी गई है। एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी में विराट कोहली और केएल राहुल का खेलना लगभग तय है। लेकिन वक्त का तकाजा कहता है कि टी20 क्रिकेट में सीनियर प्लेयर्स की मौजूदगी बैटिंग पोजीशन में दिक्कतें पैदा करती हैं।

सीनियर प्लेयर्स की मौजूदगी से बैटिंग ऑर्डर तय करना होगा मुश्किल  

पिछले साल UAE में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में टीम के बेहद ही खराब अभियान का ठीकरा टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों पर फूटा था, जो तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे थे। इस बात पर काफी चर्चा हुई थी क्या केएल राहुल, रोहित शर्मा और कोहली को टॉप 3 पोजीशन पर बैटिंग करनी चाहिए। ज्यादातर क्रिकेट पंडित अब इसके पक्ष में नहीं हैं। भारतीय टीम अगर एशिया कप और टी20 वर्ल्ड कप में इन तीनों बल्लेबाजों को प्लेइंग इलेवन में रखती है तो इसका असर टी20 फॉर्मेट में पिछले कुछ समय से शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर पड़ेगा।

सीनियर प्लेयर्स की जगह के लिए कौन बनेगा बलि का बकरा?

अगर कोहली, रोहित और लोकेश राहुल टॉप ऑर्डर में बैटिंग करते हैं तो ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव और दिनेश कार्तिक में से किसी एक को टीम से बाहर होना पड़ सकता है। पंत के पास किसी भी समय मैच का पासा पलटने की क्षमता है तो सूर्यकुमार आसानी से मैदान के किसी भी हिस्से में बड़े शॉट लगा सकते हैं। कार्तिक टीम में स्पेशलिस्ट फिनिशर का रोल निभाते हैं। कोहली और राहुल के लिए क्या इनमें से किसी एक बल्लेबाज को ड्रेसिंग रूम में बैठना पड़ेगा? यह अहम सवाल है और भारतीय टीम मैनेजमेंट को इसका जवाब तलाशना होगा। हरफनमौला हार्दिक पंड्या और रवीन्द्र जडेजा की जगह इस टीम में पक्की है और फिर चार स्पेशलिस्ट बॉलर्स होंगे। यानी टीम में सिर्फ पांच बल्लेबाजों के लिए जगह होगी। इससे प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर माथापच्ची होगी।

राहुल के बारे में पहले कहा गया था कि वह पूरी तरह से फिट नहीं है और एशिया कप से टीम में वापसी करेंगे लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ 28 अगस्त को टीम के पहले मैच को देखते हुए उन्हें मैच प्रैक्टिस देने के लिए जिम्बाब्वे दौरे की टीम में जोड़ा गया। राहुल जिम्बाब्वे में शिखर धवन की जगह टीम की कप्तानी करेंगे टीम को हालांकि सबसे ज्यादा माथापच्ची पंत, सूर्यकुमार और कार्तिक में से किसी दो को चुनने पर करनी होगी।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल