1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. AUS vs ENG 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

AUS vs ENG 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 72 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Nov 19, 2022 08:10 am IST,  Updated : Nov 19, 2022 06:53 pm IST

AUS vs ENG 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम...- India TV Hindi
ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड Image Source : GETTY IMAGES

AUS vs ENG 2nd ODI Highlights: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच सिडनी में हुए सीरीज के दूसरे मैच को मेजबानों ने बड़ी आसानी से 72 रन से जीत लिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 280 रन का टोटल खड़ा किया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 94 रन स्टीव स्मिथ ने बनाए। इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर आदिल रशीद ने चटकाए। 281 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 38.5 ओवर में सिर्फ 208 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 72 रन से जीता। इससे पहले, सीरीज के पहले वनडे में उसने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। लगातार दूसरी जीत हासिल करके कंगारू टीम ने सीरीज को 2-0 से अपने कब्जे में कर लिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल