1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Aus vs Eng: न्यू साउथवेल्स के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टी, बोले- सिडनी में ही होगा चौथा एशेज टेस्ट

Aus vs Eng: न्यू साउथवेल्स के स्वास्थ्य मंत्री ने की पुष्टी, बोले- सिडनी में ही होगा चौथा एशेज टेस्ट

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 28, 2021 03:40 pm IST,  Updated : Dec 28, 2021 03:40 pm IST

मेलबर्न में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य और उनके दो परिजन पॉजिटिव पाए गए थे। वे सभी पृथकवास में हैं।

Aus vs Eng: Sydney Test not at risk over COVID rules, says...- India TV Hindi
Aus vs Eng: Sydney Test not at risk over COVID rules, says New South Wales health minister Image Source : GETTY

न्यू साउथवेल्स के स्वास्थ्य मंत्री ब्रॉड हाजार्ड ने कहा है कि एशेज सीरीज का चौथा टेस्ट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिडनी में ही होगा हालांकि खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। चौथा एशेज टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर होना है।

न्यू साउथवेल्स के कोरोना नियमों के तहत किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने पर एक सप्ताह का पृथकवास अनिवार्य है। न्यू साउथवेल्स में सोमवार को 6000 से अधिक मामले दर्ज किए गए। हाजार्ड ने कहा कि वह स्वास्थ्य अधिकारियों से बात करेंगे ताकि मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हो सके।

उन्होंने कहा, "एससीजी टेस्ट हमारे लिए खास है। मैं लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमारे नियमों के तहत कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने वाले किसी भी खिलाड़ी को तभी तक पृथकवास में रहना होगा जब तक उसकी कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती।"

'सब कुछ गलता था', एशेज में इंग्लैंड की लगातार तीसरी हार पर बोले पोंटिंग

मेलबर्न में तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन सोमवार को खेल शुरू होने से पहले इंग्लैंड टीम के सहयोगी स्टाफ के दो सदस्य और उनके दो परिजन पॉजिटिव पाए गए थे। वे सभी पृथकवास में हैं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों की जांच के नतीजे नेगेटिव आए हैं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल