ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 सीरीज का आगाज काफी धमाकेदार अंदाज में देखने को मिला, जिसमें पर्थ स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले का अंत सिर्फ 2 दिनों के अंदर हो गया। इस मैच को मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने 8 विकेट से अपने नाम करने के साथ बेहतरीन जीत तो हासिल की लेकिन उन्होंने अपने क्रिकेट बोर्ड का भारी नुकसान जरूर करा दिया। पर्थ टेस्ट मैच के पहले तीन दिनों की टिकट जहां पूरी तरह से सोल्ड आउट थी तो वहीं चौथे दिन की भी काफी टिकट बिक चुकी थी। ऐसे में अब क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को इन टिकटों के पैसे को वापस करना होगा।
पहले से ही वित्तीय नुकसान में चल रहा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कुछ समय पहले अपनी सालाना वित्तीय रिपोर्ट को जारी किया था, जिसमें उन्हें भारी नुकसान हुआ था। इसको लेकर बोर्ड की तरफ से कई बड़े कदम भी उठाए गए। वहीं उन्हें एशेज सीरीज से अपनी वित्तीय हालत को सुधारने का एक बड़ा मौका भी मिला है, लेकिन पर्थ टेस्ट मैच के सिर्फ दो दिनों के अंदर खत्म होने की वजह से उन्हें फिर से बड़े नुकसान का सामना करना पड़ा है। पर्थ टेस्ट मैच को देखने के लिए 2 दिनों के खेल में कुल 101,514 लोग स्टेडियम में पहुंचे थे, जिसमें पहले दिन के खेल में 51,531 फैंस तो वहीं दूसरे दिन 49,983 लोग आए थे। पिछले महीने आई क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की सालाना जनरल मीटिंग में उन्होंने 11.3 ऑस्ट्रेलियन डॉलर का वित्तीय वर्ष में नुकसान होने की बात कही थी।
पर्थ टेस्ट में हुआ करीब 18 करोड़ का नुकसान
इंग्लैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच 2 दिन के अंदर खत्म होने से अब ईसएपीएन क्रिकइंफो के अनुसार क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को 17.36 करोड़ रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है। ये नुकसान तीसरे और चौथे दिन की टिकट बिक्री से जुड़ा हुआ है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉड ग्रीनबर्ग ने SEN रेडियो को दिए अपने बयान में कहा कि यह कई अलग-अलग ग्रुप्स के लिए मुश्किल है, सबसे पहले हमारे ब्रॉडकास्टर्स। निश्चित रूप से हम जिसमें टिकट सेल्स और हमारे पार्टनर्स और स्पॉन्सर्स भी शामिल है, जिनपर इस सीरीज का बड़ा इकोनॉमिक असर पड़ेगा। बता दें कि अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच इस टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 4 दिसंबर से ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा।
ये भी पढ़ें
ऑस्ट्रेलिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा करने वाली इकलौती टीम
ट्रेविस हेड ने तोड़ा 123 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में T20 वाली बैटिंग से मचाया तहलका