1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup में देखने को मिली अजीबोगरीब घटना, बीच मैच दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया खिलाड़ी, Video

T20 World Cup में देखने को मिली अजीबोगरीब घटना, बीच मैच दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया खिलाड़ी, Video

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 06, 2024 04:00 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 04:00 pm IST

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमों के बीच खेले गए मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। इस मैच में एक खिलाड़ी गलती से दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया।

T20 World Cup 2024- India TV Hindi
T20 World Cup में देखने को मिली अजीबोगरीब घटना Image Source : GETTY

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 10वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और ओमान की टीमों के बीच खेला गया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टूर्नामेंट का आगाज किया है। दोनों टीमों के बीच ये मैच बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली, जो इससे पहले क्रिकेट के मैदान पर शायद ही कभी देखने को मिली थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

दूसरी टीम के ड्रेसिंग रूम में पहुंच गया खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर का योगदान काफी ज्यादा रहा। उन्होंने इस मैच में एक शानदार अर्धशतक जड़ा। लेकिन वह आउट होने के बाद पवेलियन की तरफ जाते समय ऑस्ट्रेलिया के ड्रेसिंग रुम का रास्ता ही भूल गए। वह पवेलियन लौटते समय ओमान के ड्रेसिंग रूम में जाने लगे। बाद में उन्हें अपनी इस गलती का एहसास हुआ। फिर वह वापस अपनी टीम के ड्रेसिंग रूम की ओर बढे़। इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

ऑस्ट्रेलिया के लिए खेली मैच विनिंग पारी 

डेविड वॉर्नर ने ओमान के खिलाफ खेले गए मैच में 51 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 56 रन बनाए। उन्होंने इस दौरान 6 चौके और 1 छक्का लगाया। वह अपनी टीम की पारी के 19वें ओवर में आउट हुए। उन्हें ओमान के अनुभवी गेंदबाज कलीमुल्लाह ने अपना शिकार बनाया। वह इस पारी के बाद ऑस्ट्रेलिया के सबसे टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। 

ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच ये मैच 

इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करनी उतरी थी। पहले बैटिंग करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस ने सबसे ज्यादा 36 गेंदों में नाबाद 67 रन ठोके। इसके जवाब में ओमान की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन ही बना सकी। 

ये भी पढ़ें

USA vs PAK: डलास के मैदान बल्लेबाज या गेंदबाज कौन दिखाएगा कमाल? देखें ये पिच रिपोर्ट

भारत के खिलाफ मैच से पहले क्या डरी पाकिस्तानी टीम? बाबर और अफरीदी ने दिए ऐसे बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल