1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC U-19 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी दूसरी बार खेलेगा टूर्नामेंट

ICC U-19 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी दूसरी बार खेलेगा टूर्नामेंट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Dec 14, 2021 10:30 am IST,  Updated : Dec 14, 2021 10:32 am IST

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज में होने वाले में आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है।

ICC U-19 वर्ल्ड कप के लिए...- India TV Hindi
ICC U-19 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान, ये खिलाड़ी दूसरी बार खेलेगा टूर्नामेंट Image Source : GETTY

Highlights

  • कूपर कोनोली दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 2020 U-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।
  • ऑस्ट्रेलिया को ग्रुप-डी में मेजबान वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।
  • कूपर के अलावा 17 साल के हरकीरत बाजवा को भी टीम में चुना गया है।

ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज में होने वाले में आईसीसी पुरुष अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप 2022 के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 15-खिलाड़ियों की टीम में कूपर कोनोली शामिल हैं, जिन्हें उनके दूसरे अंडर -19 विश्व कप के लिए चुना गया है। कूपर कोनोली दक्षिण अफ्रीका में खेले गए 2020 U-19 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा थे।

कूपर के अलावा 17 साल के हरकीरत बाजवा को भी टीम में चुना गया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कोच एंथनी क्लार्क ने कहा, "हमारी टीम में घरेलू क्रिकेट के अनुभवी खिलाड़ी शामिल हैं और कई लोगों ने इस सीजन कई मजबूत प्रतियोगिताओं में आकर्षक प्रदर्शन किया है।" एंथनी क्लार्क द्वारा प्रशिक्षित ऑस्ट्रेलिया को पूल चरण के ग्रुप-डी में मेजबान वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और श्रीलंका के साथ रखा गया है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम: हरकिरत बाजवा, एडन काहिल, कूपर कोनोली, जोशुआ गार्नर, इसाक हिगिंस, कैंपबेल केलावे, कोरी मिलर, जैक निस्बेट, निवेथन राधाकृष्णन, विलियम साल्ज़मैन, लछलन शॉ, जैक्सन सिनफील्ड, टोबियास स्नेल, टॉम व्हिटनी, टीग वायली

रिजर्व: लियाम ब्लैकफोर्ड, लियाम डोडरेल, जोएल डेविस, सैम रहाले, ऑब्रे स्टॉकडेल

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल