1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं दो धाकड़ खिलाड़ी, जल्द होगा टीम का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में शामिल हो सकते हैं दो धाकड़ खिलाड़ी, जल्द होगा टीम का ऐलान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 29, 2025 03:45 pm IST,  Updated : Dec 29, 2025 03:47 pm IST

T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड में पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और टिम डेविड जैसे खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है। हालांकि ये तीनों खिलाड़ी अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं।

Josh Hazlewood & Pat Cummins- India TV Hindi
जोश हेजलवुड & पैट कमिंस Image Source : AP

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इस टूर्नामेंट का आयोजन अगले साल भारत और श्रीलंका की मेजबानी में किया जाएगा। आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में अनुभवी तेज गेंदबाजों पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को शामिल किया जा सकता है। ये दोनों खिलाड़ी अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं लेकिन फिर भी इन खिलाड़ियों के स्क्वॉड में शामिल किए जाने की पूरी संभावना है। जल्द ही इस टूर्नामेंट के लिए ऑस्ट्रेलिया के स्क्वॉड का ऐलान हो सकता है।

पैट कमिंस और जोश हेजलवुड की हो सकती है वापसी

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने हाल ही में एशेज टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में वापसी की थी। हालांकि फिटनेस की वजह से वह सीरीज के बाकी मैचों से बाहर हो गए। कुछ दिनों के बाद कमिंस एक बार फिर स्कैन करवाएंगे और उसके आधार पर इस बात का फैसला लिया जाएगा कि वह 7 फरवरी से शुरू होने वाले T20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेंगे या नहीं। ऑस्ट्रेलिया टीम के हेड कोच ने कहा कि पैट को स्कैन के बाद ही टीम में उन्हें शामिल करने को लेकर फैसला लिया जाएगा। उनके टेस्ट के रिपोर्ट के आधार पर यह तय होगा कि वह टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं।

वहीं तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को लेकर भी हेड कोच ने अपनी राय रखी है। हैमस्ट्रिंग और एड़ी में चोट की वजह से हेजलवुड पूरे एशेज सीरीज से बाहर हो गए थे। इससे पहले हेजलवुड ने भारत के खिलाफ व्हाइट-बॉल सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। उनको लेकर मैकडोनाल्ड ने कहा कि जोश गेंदबाजी के लिए लौट रहे हैं और उम्मीद है कि वह समय पर फिट हो जाएंगे।

बीबीएल से बाहर हो चुके हैं टिम डेविड

इसके साथ ही में ऑस्ट्रेलियाई टीम टिम डेविड के चोट को लेकर भी काफी चिंतित है। उन्होंने हाल ही में BBL में होबार्ट हरिकेन्स के लिए खेलते समय हैमस्ट्रिंग की चोट लगी थी जिस वजह से वह बीबीएल के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। मैकडोनाल्ड का मानना है कि डेविड समय पर फिट होकर T20 वर्ल्ड कप में खेल पाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की टीम का T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान का आगाज 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलकर करेगी। इससे पहले, टीम जनवरी में पाकिस्तान में तीन मैचों की T20I सीरीज खेलेगी।

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: साल खत्म होते- होते कैसी है टीम इंडिया की तीनों फॉर्मेट में रैंकिंग, दो में तो नंबर वन

विराट कोहली और रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला, ये है इसके पीछे का कारण

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल