1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली और रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला, ये है इसके पीछे का कारण

विराट कोहली और रोहित शर्मा क्यों नहीं खेल रहे विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला, ये है इसके पीछे का कारण

 Published : Dec 29, 2025 11:40 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 11:40 am IST

विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और दिल्ली की टीमें इस वक्त मैदान पर हैं, लेकिन विराट कोहली और रोहित शर्मा नजर नहीं आ रहे हैं। इसके पीछे क्या वजह है, ये जान लीजिए।

virat kohli and rohit sharma- India TV Hindi
विराट कोहली और रोहित शर्मा Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर है, लेकिन भारत में विजय हजारे ट्रॉफी खेली जा रही है, जो वनडे फॉर्मेट पर खेली जाती है। वैसे तो ये डोमेस्टिक टूर्नामेंट हर साल होता है, लेकिन इस बार इसमें विराट कोहली और रोहित शर्मा खेल रहे हैं, इसलिए इसको लेकर जबरदस्त रोमांच बना हुआ है। दोनों खिलाड़ियों ने पहले दो मैच खेले, लेकिन जब तीसरे मुकाबले की बारी आई तो दोनों नहीं खेल रहे हैं। इसको लेकर फैंस परेशान हैं कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जो दोनों खिलाड़ी एक्शन से बाहर हैं। चलिए आपको इसका कारण बताते हैं। 

 

पहले ही मैच में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने ठोके थे शतक

विजय हजारे ट्रॉफी में अब सभी टीमें अपने अपने तीसरे मुकाबले के लिए मैदान में उतर चुकी हैं। पहले दो मैचों में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम योगदान दिया। पहले मैच में तो रोहित और कोहली ने शतकीय पारी खेली और चौके छक्कों की जैसे लाइन सी लगा दी। दूसरे मैच की बात करें तो रोहित शर्मा भले ही रन नहीं बना पाए, लेकिन कोहली ने एक बार फिर से अर्धशतक ठोकने में कामयाबी हासिल की। 

बीसीसीआई के नियम के अनुसार दो दो मैच खेलने होते हैं जरूरी

अब बात करते हैं आज के मुकाबले की। विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित शर्मा जहां मुंबई के लिए खेलते हैं, वहीं विराट कोहली दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आते हैं। दोनों टीमें आज मैदान पर हैं, लेकिन रोहित और कोहली नहीं हैं। दरअसल बीसीसीआई ने तय किया था कि भारत के लिए खेल रहे सभी खिलाड़ी विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम दो मैच जरूर खेलेंगे। उसके बाद वे चाहें तो खेलें और ना चाहें तो आराम भी कर सकते हैं। कोहली और रोहित ने दो दो मैच खेल लिए हैं और ​बीसीसीआई के नियम के अनुसार अब उन्हें आगे खेलने की जरूरत नहीं है। हालांकि विराट कोहली को लेकर खबर है कि वे 6 जनवरी को फिर से अगला मुकाबला खेलने के लिए उतरेंगे, जब दिल्ली का मुकाबला रेलवे से होगा। 

11 जनवरी से शुरू होगी भारत बनाम न्यूजीलैंड वनडे सीरीज

इसके बाद 11 जनवरी से भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज हो जाएगा। इसके लिए अभी तक ​भारतीय टीम का ऐलान बीसीसीआई की ओर से नहीं किया गया है, लेकिन ये करीब करीब पक्का है कि विराट कोहली और रोहित शर्मा इस टीम में जरूर होंगे। उम्मीद की जा रही है कि अगले साल की शुरुआत में इस वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। वैसे भी सीरीज भारत में है तो फिर खिलाड़ियों को एकजुट होने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। साथ ही विजय हजारे ट्रॉफी में खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहता है, ये भी सेलेक्टर्स देख पाएंगे। 

यह भी पढ़ें 

412 रनों का जादुई आंकड़ा, महिला T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा; रचा गया नया इतिहास

हरलीन देओल को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया ऊपर? कप्तान हरमनप्रीत ने किया बड़ा खुलासा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल