Monday, February 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 412 रनों का जादुई आंकड़ा, महिला T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा; रचा गया नया इतिहास

412 रनों का जादुई आंकड़ा, महिला T20I क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा; रचा गया नया इतिहास

Written By: Govind Singh @GovindS48617417 Published : Dec 29, 2025 10:41 am IST, Updated : Dec 29, 2025 10:44 am IST

भारतीय टीम के लिए चौथे टी20 मैच में बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। टीम के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने फिफ्टी प्लस स्कोर बनाए और जीत में अहम भूमिका अदा की।

shafali varma- India TV Hindi
Image Source : PTI भारतीय बल्लेबाज शेफाली वर्मा

Indian Women Cricket Team vs Sri Lanka Women Cricket Team: भारतीय महिला टीम और श्रीलंकाई महिला टीम के बीच चौथा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के मैदान पर खेला गया और इस मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से रनों की बरसात देखने को मिली। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 221 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंकाई टीम 20 ओवर्स में कुल 191 रन ही बना सकी और मैच में 30 रनों से हार का मुंह देखना पड़ा। दोनों टीमों की तरफ से 412 रन बने।

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने लगाया अर्धशतक

भारतीय टीम के लिए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने की ओपनिंग जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 162 रनों की पार्टनरशिप की। दोनों ने ही ताबड़तोड़ बैटिंग का नमूना पेश किया और अर्धशतक जड़े। मंधाना ने 80 रन और शेफाली ने 79 रन बनाए। बाद में ऋचा घोष ने आकर खास अंतर पैदा किया, जिसकी वजह से टीम बड़े स्कोर तक पहुंच पाई। उन्होंने 16 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवर्स में कुल 221 रनों का स्कोर खड़ा किया।

श्रीलंका के लिए चमारी अट्टापट्टू ने जड़ा फिफ्टी प्लस स्कोर

इसके बाद श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 37 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और तीन छक्के लगाए। ओपनर हासिनी परेरा ने 33 रनों का योगदान दिया। इमेशा दुलानी ने 29 रन बनाए। उन्हें भारतीय बॉलर वैष्णवी शर्मा ने पवेलियन की राह दिखाई। निलाशिका सिल्वा ने 11 गेंदों में 23 रन जड़े। ये प्लेयर्स टीम को जीत नहीं दिला पाए। श्रीलंका की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन ही बना सकी।

भारत बनाम श्रीलंका के बीच मैच में नहीं लगा शतक

मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल मिलाकर 412 रन बने, जो महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बिना किसी खिलाड़ी के शतक लगाए सबसे बड़ा स्कोर है। महिला T20I क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी मैच में 400 प्लस रन बना गए हों और किसी खिलाड़ी ने शतक भी नहीं लगाया हो। भारत और श्रीलंका के बीच चौथे टी20 मैच में कुल तीन अर्धशतक लगे, लेकिन इन्हें कोई बल्लेबाज शतक में नहीं बदल पाया।

यह भी पढ़ें:

हरलीन देओल को बल्लेबाजी के लिए क्यों नहीं भेजा गया ऊपर? कप्तान हरमनप्रीत ने किया बड़ा खुलासा

इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले कुल इतने मुकाबले

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement