1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले कुल इतने मुकाबले

इस खिलाड़ी ने अचानक किया संन्यास का ऐलान, इंटरनेशनल क्रिकेट में खेले कुल इतने मुकाबले

 Published : Dec 29, 2025 08:27 am IST,  Updated : Dec 29, 2025 08:29 am IST

35 साल के डग ब्रेसवेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी। वह कीवी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल चुके थे और लेकिन पिछले कुछ समय से उन्हें टीम में मौका नहीं मिल पा रहा था।

Doug Bracewell- India TV Hindi
डग ब्रेसवेल Image Source : PTI/AP

न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डग ब्रेसबेल ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। वह पिछले दो सालों से न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम से बाहर चल रहे थे और उनकी जगह कई युवा प्लेयर्स ने ले ली थी। उन्होंने कीवी टीम के लिए आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में खेला था। वह पिछले कुछ समय से चोटों से भी परेशान रहे हैं।

डग ब्रेसबेल ने कही ये बात

डग ब्रेसबेल ने कहा कि क्रिकेट मेरे जीवन का एक अहम हिस्सा रहा है। युवा प्लेयर के तौर पर मेरा सपना था कि मैं क्रिकेट खेलूं। इसकी वजह से मुझे जो अवसर मिले हैं। उनका मैं हमेशा के लिए आभारी रहूंगा। मुझे अपने करियर के दौरान सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के साथ-साथ अपने देश के लिए भी खेलने का चांस मिला। फर्स्ट क्लास और इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना एक सौभाग्य की बात है और इसके लिए मैं सभी का आभारी हूं।

डग ब्रेसवेल के पिता और चाचा भी रह चुके हैं क्रिकेटर

डग ब्रेसवेल एक क्रिकेट परिवार से आते हैं। उनके पिता ब्रेंडन और चाचा जॉन दोनों क्रिकेटर रह चुके हैं। इन दोनों ने टेस्ट क्रिकेट खेला था। इसके अलावा जॉन न्यूजीलैंड के लिए कोच की भूमिका भी निभा चुके हैं। डग के चचेरे भाई माइकल ब्रेसवेल भी क्रिकेट खेलते हैं, जो भारत दौरे पर न्यूजीलैंड के वनडे टीम की कमान संभालेंगे।

न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट में खेल चुके तीनों फॉर्मेट

35 साल के डग ब्रेसवेल ने न्यूजीलैंड की टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में क्रिकेट खेला है। उन्होंने कीवी टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में साल 2011 में ही डेब्यू किया था। इसके बाद 28 टेस्ट मैचों में कुल 74 विकेट झटके। वनडे क्रिकेट में उनके नाम पर 26 विकेट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 20 विकेट दर्ज हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में उन्होंने कुल मिलाकर 74 मैच खेले। ब्रेसवेल ने 2011 में होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ न्यूजीलैंड की आखिरी टेस्ट जीत में अहम भूमिका निभाई थी। दूसरी पारी में उन्होंने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन करते हुए  6 विकेट झटके थे।

घरेलू क्रिकेट में दिखाया दम

भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट में डग ब्रेसवेल इतना नहीं चमक पाए हों, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। उन्होंने 137 फर्स्ट क्लास मैचों में कुल 422 विकेट झटके थे। इसके बाद 4505 रन भी बनाए थे, जिसमें तीन शतक शामिल रहे थे।

यह भी पढ़ें:

हार्दिक, बुमराह को ODI सीरीज से दिया जा सकता है रेस्ट, रिपोर्ट में सामने आया बड़ा अपडेट

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़कर हासिल कर ली नंबर-1 की कुर्सी

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल