1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी अभिषेक शर्मा का खौफ, कंगारू कप्तान मिचेल मार्श के बयान में सामने आया डर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी अभिषेक शर्मा का खौफ, कंगारू कप्तान मिचेल मार्श के बयान में सामने आया डर

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Oct 28, 2025 07:24 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 07:24 pm IST

IND vs AUS: कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई खेमे में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खौफ देखने को मिला है।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

अभिषेक शर्मा ने जब से टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया है उसके बाद से लगातार उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जरूर जीता। एशिया कप 2025 में भी अभिषेक के बल्ले का कमाल देखने को मिला था, जिसमें उन्होंने 300 से अधिक रन बनाए थे। अब अभिषेक शर्मा अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर कैसा प्रदर्शन करते हैं, इसको लेकर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं, जिसमें उनका खौफ विपक्षी टीम में भी देखने को मिला है। पांच मैचों की टी20 सीरीज शुरू से ठीक एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने अपने बयान में अभिषेक की प्रतिभा का लोहा माना साथ अपनी टीम को इस चुनौती के लिए तैयार भी बताया।

अभिषेक हमारे लिए सच में एक बड़ी चुनौती होगा

ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान मिचेल मार्श ने कैनबरा के मनुका ओवल के मैदान पर खेले जाने वाले 5 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच के एक दिन पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक शर्मा को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि वह एक अविश्वसनीय प्रतिभा है, जिसमें वह ओपनिंग करते हुए अपनी टीम के लिए लय को तय करते हैं और आईपीएल में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए क्या किया है वह सभी ने देखा है। वह सच में हमारे लिए इस टी20 सीरीज में एक बड़ी चुनौती रहेंगे लेकिन यही तो आप चाहते हैं जहां आपको दुनिया के बेहतरीन प्लेयर्स के सामने खुद को परखने का मौका मिलता है और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

हम आक्रामक रवैया अपनाने की कोशिश करेंगे

साल 2026 की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है, जिसको लेकर ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए भारत के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज काफी अहम रहने वाली है। इसी को लेकर मिचेल मार्श ने कहा कि हम पिछले 2 वर्ल्ड कप में उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए। बल्लेबाजी में हमने आक्रामक खेल जरूर दिखाया और मुझे लगता है कि पिछले कुछ सालों में कई टीमों ने टी20 क्रिकेट में इसी तरह से खेलते हुए काफी सफलता हासिल की है। अगर हमें अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बेहतर खेलना है तो कुछ इसी तरह आगे बढ़ना होगा, भले ही कुछ मौकों पर हमें सफलता ना मिले।

ये भी पढ़ें

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में एक ही भारतीय ठोक पाया है शतक, अब टीम इंडिया से बाहर

खराब फॉर्म को लेकर उठ रहे सवालों के बीच आया कप्तान सूर्यकुमार का बयान, आलोचकों को दिया इस तरह जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल