1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में एक ही भारतीय ठोक पाया है शतक, अब टीम इंडिया से बाहर

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I में एक ही भारतीय ठोक पाया है शतक, अब टीम इंडिया से बाहर

 Published : Oct 28, 2025 06:10 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 06:10 pm IST

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 इंटरनेशनल मैचों में अब तक केवल एक ही भारतीय बल्लेबाज शतक लगाने में कामयाब हुआ है। ये बात साल 2023 की है। क्या इस बार कोई और भारतीय ये कमाल कर पाएगा।

ruturaj gaikwad- India TV Hindi
रुतुराज गायकवाड Image Source : GETTY

India vs Australia T20I Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फिर से क्रिकेट मुकाबला होने जा रहा है। वनडे के बाद अब बारी टी20 इंटरनेशनल मैचों की है। सीरीज में कुल पांच मैच खेले जाएंगे। जिसका आगाज 29 अक्टूबर से होने जा रहा है। सीरीज के दौरान फिर नए नए रिकॉर्ड बनते हुए नजर आएंगे। इस बीच आपको बताते हैं कि भारत का वो कौन सा बल्लेबाज है, जिसने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है, लेकिन अब वो खिलाड़ी टीम इंडिया से बाहर चल रहा है। 

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 मैचों में लगे हैं केवल पांच ही शतक

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मुकाबले में शतक लगाना आसान काम नहीं होता। एक तो केवल 20 ओवर का खेल होता है और दूसरा तेजी से रन बनाने होते हैं। यानी हर बॉल पर स्ट्रोक खेलने की कोशिश करनी होती है, ऐसे में शतक लगाना आसान नहीं होता। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल मैचों की बात की जाए तो अब तक दोनों टीमों की ओर से केवल पांच ही शतक लगे हैं, जो शतक लगा सके हैं। इसमें से ज्यादा ऑस्ट्रेलिया के हैं और भारत का केवल एक ही बल्लेबाज ये काम कर पाया है। 

रुतुराज गायकवाड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में लगाया है शतक

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड अकेले ऐसे टीम इंडिया के बल्लेबाज हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाया है। गायकवाड ने साल 2023 में गुवाहटी में खेले गए मैच में नाबाद 123 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान गायकवाड ने केवल 57 बॉल का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 13 चौके और सात छक्के लगाने का काम किया। इससे पहले और इसके बाद अब तक कोई भारतीय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस फॉर्मेट में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो पाया है। 

ग्लैन मैक्सवेल ने दो बार जड़ा भारतीय टीम के खिलाफ शतक 

बात अगर ऑस्ट्रेलिया की करें तो उनके तीन बल्लेबाज ये काम कर चुके हैं। शेन वाटसन ने साल 2016 में ही भारत के खिलाफ नाबाद 124 रनों की पारी खेली थी। तब ये मैच सिडनी में खेला गया था। ग्लेन मैक्सवेल ऐसे अकेले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने दो बार शतक लगाया है। मैक्सवेल ने साल 2019 और इसके बाद 2023 में भारत के खिलाफ टी20 में शतक लगाया है। इन दो बल्लेबाजों के अलावा जो इं​गिलस ने भी साल 2023 में भारत के खिलाफ 110 रन बनाने का काम किया है। 

इस वक्त भारतीय टीम से बाहर हैं रुतुराज गायकवाड

अभी की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले रुतुराज गायकवाड अब भारत के लिए किसी भी फॉर्मेट में नहीं खेल रहे हैं। ना तो वे टेस्ट टीम का हिस्सा हैं और ना ही वनडे टीम के लिए खेल रहे हैं। टी20 इंटरनेशनल में तो दूर दूर तक उनकी बात नहीं हो रही है। साल 2021 में भारत के लिए टी20 डेब्यू करने वाले गायकवाड ने अपना आखिरी मुकाबला इस फॉर्मेट में साल 2024 में खेला था, तब से लेकर अब तक उनकी वापसी नहीं हो पाई है। 

यह भी पढ़ें 

ICC Rankings: टी20 सीरीज से पहले जान लीजिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग और रेटिंग

मोहम्मद शमी ने फिर उड़ाया गर्दा, 15 विकेट लेकर सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल