1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC Rankings: टी20 सीरीज से पहले जान लीजिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग और रेटिंग

ICC Rankings: टी20 सीरीज से पहले जान लीजिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की रैंकिंग और रेटिंग

 Published : Oct 28, 2025 03:33 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 03:33 pm IST

ICC Rankings: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो, इससे पहले आपको जान लेना चाहिए कि आईसीसी की टी20 रैंकिंग में ये दोनों टीमें इस वक्त कहां पर हैं। अभी की स्थिति काफी रोचक नजर आती है।

Mitchell Marsh and suryakumar yadav- India TV Hindi
मिचेल मार्श और सूर्यकुमार यादव Image Source : PTI

ICC T20I Rankings: वनडे के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने जा रहा है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को भले ही हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन टी20 सीरीज को जीतने में भारतीय टीम कोई कसर नहीं छोड़ेगी। इस बीच सीरीज का आगाज हो, इससे पहले आपको दोनों टीमों की आईसीसी रैंकिंग की जानकारी होनी चाहिए, ताकि पता चले कि कौन सी टीम कितनी मजबूत है। चलिए दोनों टीमों की रैंकिंग पर नजर डालते हैं। 

आईसीसी टी20 रैंकंग में भारत और ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

आईसीसी की ताजा टीम रैंकिंग पर नजर डालें तो टी20 की रैंकिंग काफी दिलचस्प है। दरअसल जिन दो टीमों के बीच मुकाबला होने जा रहा है, वही टीमें इस वक्त टॉप 2 में हैं और सीरीज के बीच और बाद में इसमें बदलाव की भी काफी ज्यादा संभावना नजर आती है। 

टीम इंडिया आईसीसी टी20 रैंकिंग में इस वक्त टॉप पर

आईसीसी ने 27 अक्टूबर तक की टी20 इंटरनेशनल की रैंकिंग अपडेट की हुई है। इसमें टीम इंडिया पहले नंबर पर काबिज है। भारत की रेटिंग इस वक्त 272 की चल रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम दूसरे नंबर पर काबिज है। ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग अभी 268 की चल रही है। यानी भारतीय टीम भले ही टॉप पर हो, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम भी ज्यादा पीछे नहीं है। चुंकि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज होगी, ऐसे में हर मैच के बाद टीमों की रेटिंग बदलेगी और दो मैचों के बाद तो हो सकता है कि रैंकिंग भी बदल जाए। 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नहीं है ज्यादा अंतर

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच केवल चार की रेटिंग अंकों का अंतर है, जो बहुत ज्यादा नहीं है। खास तौर पर ये अंतर तब और कम हो जाता है, जब दोनों टीमें आसपास हों। हर एक जीत हार के बाद टीमों की रेटिंग बदलेगी और उसका असर रैंकिंग भी दिख सकता है। अगर टीम इंडिया इस सीरीज को जीतने में कामयाब रही तब तो उसकी टॉप की कुर्सी बचेगी, लेकिन अगर कहीं ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी तो भारतीय टीम की टॉप की कुर्सी पर खतरा मंडराता हुआ नजर आएगा। 

टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया कभी नहीं हारी है टी20 सीरीज

वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तक जब भी टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज खेलने के लिए गई है तो कभी सीरीज हारकर वापस नहीं आई है। सीरीज बराबरी पर खत्म हुई है या फिर भारतीय टीम जीतकर ही आई है। इस बार भी उम्मीद है कि ऐसा ही कुछ होगा। लेकिन इतना तो पक्का है कि सीरीज काफी धमाकेदार होगी और मैच काफी रोचक होने की उम्मीद की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें 

मोहम्मद शमी ने फिर उड़ाया गर्दा, 15 विकेट लेकर सेलेक्टर्स को दिया करारा जवाब

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया T20 मैच बिल्कुल फ्री में ऐसे देखें, नहीं खर्च होगा कोई पैसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल