1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बुरी फंसी बांग्लादेशी टीम, दो खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बुरी फंसी बांग्लादेशी टीम, दो खिलाड़ियों के खेलने पर सस्पेंस

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : Aug 21, 2026 04:00 pm IST,  Updated : Aug 21, 2026 04:39 pm IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच 22 अगस्त से खेला जाना है। इस बीच बांग्लादेशी टीम अपने खिलाड़ियों की चोट से जूझ रही है। पहला मैच जीतकर बांग्लादेशी टीम ने इतिहास रच दिया था।

Mushfiqur Rahim- India TV Hindi
मुशफिकुर रहीम Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच जारी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच अब करीब आ रहा है। इस बीच बांग्लादेश की टीम संकट में नजर आ रही है। टीम के दो प्लेयर्स के अगले मैच में खेलने पर सस्पेंस है। ये खेलेंगे कि नहीं, इसका फैसला मैच से ठीक पहले किया जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर बांग्लादेशी टीम 1.0 से लीड बनाए हुए है। अगला मैच भी काफी रोचक होने की उम्मीद की जा सकती है। 

तंजीद हसन तमीम की गर्दन में जकड़न, मुशफिकुर रहीम भी चोटिल

बांग्लादेश टीम इस वक्त ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही हे। इस बीच नजमुल हसन शांत की कप्तानी में टीम ने कमाल किया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया में कोई टेस्ट मैच जीतने में कामयाबी हासिल की। इस मैच में तंजीद हसन तमीम ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। तंजीद अपना दूसरा ही टेस्ट ही खेल रहे थे और इसी में उन्होंने शतकीय पारी खेल दी। इस बीच अब अगले मैच में उनके खेलने पर सस्पेंस है। पता चला है कि उनकी गर्दन में अकड़न है, इसलिए अगला मैच वे खेल पाएंगे कि नहीं, इसको लेकर अभी कुछ पक्का नहीं है। इतना ही नहीं मुशफिकुर रहीम भी चोटिल हैं। नेट प्रैक्टिस के दौरान उनकी अंगुली में चोट लगी है। इस बीच तंजीद को लेकर जानकारी दी गई है कि वे उनका स्कैन किया गया है, लेकिन वे मैच खेलेंगे कि नहीं, इसका फैसला मुकाबले से ठीक पहले किया जाएगा। 

सौम्य सरकार को दिया जा सकता है मौका

इस बीच बांग्लादेश ने अपना बैकअप प्लान भी तैयार कर लिया है। अगर तंजीद हसन तमीम अगला मैच मिल करते हैं तो सौम्य सरकार को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जाएगा। इस बीच कप्तान नजमुल हसन शांतो ने बताया है कि अब वे ठीक दिख रहे हैं, लेकिन खेलने का फैसला बाद में ही लिया जाएगा। सीरीज का अगला मुकाबला 22 अगस्त यानी शनिवार से मकाय में खेला जाना है। 

मकाय में खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला

मकाय को लेकर पता चला है कि यहां इस वक्त तेज हवाएं चल रही हैं। ऐसे में कंडीशन का फायदा उठाने के लिए तेज गेंदबाज शोरीफुल इस्लाम को मौका दिया जा सकता है, ताकि वे हवा का फायदा उठाते हुए गेंद को स्विंग करा सकें। कप्तान शांतो इस वक्त काफी खुश हैं, क्योंकि टीम पहला मैच जीतकर इतिहास रच चुकी है। अब उनकी नजर दूसरा मैच जीतकर पहली बार ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीतने पर है।

यह भी पढ़ें 

भारत बनाम श्रीलंका दूसरे टेस्ट के लिए स्क्वाड का ऐलान, पूरी टीम में मची उथल- पुथल

शुभमन गिल की कप्तानी में कोलंबो पहुंची भारतीय टीम, इंडिया हाउस में यादगार शाम, जबरदस्त स्वागत

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल