1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. दूसरे टेस्ट से पहले बदला ऑस्ट्रेलिया का ओपनिंग कॉम्बिनेशन, मैट रेनशॉ को 3 साल बाद मिला मौका

दूसरे टेस्ट से पहले बदला ऑस्ट्रेलिया का ओपनिंग कॉम्बिनेशन, मैट रेनशॉ को 3 साल बाद मिला मौका

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Aug 21, 2026 10:49 am IST,  Updated : Aug 21, 2026 11:40 am IST

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैके के बीच खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने जैक वेदराल्ड को ड्रॉप कर दिया है और उनकी जगह मैट रेनशॉ अब ओपनिंग करेंगे।

मैट रेनशॉ- India TV Hindi
मैट रेनशॉ Image Source : AFP

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच मैके में 22 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने प्लेइंग XI में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम में एक बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। दूसरे टेस्ट मैच में मैट रेनशॉ ट्रैविस हेड के साथ ओपनिंग करेंगे, इसकी पुष्टि कप्तान कमिंस ने की है। रेनशॉ लगभग 3 साल के बाद टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं। पहले टेस्ट में जैक वेदराल्ड ने ओपनिंग की थी, लेकिन उन्हें दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा था।

तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया इस मैच में तीन तेज गेंदबाज के साथ उतरेगी। नाथन लियोन को भी इस मैच के लिए टीम में जगह मिली है। इससे पहले ऐसी खबरें थी कि कंगारू टीम इस मैच में लियोन को बाहर करके चार तेज गेंदबाज के साथ उतर सकती है, लेकिन अंत में ऐसा नहीं हुआ। स्कॉट बोलैंड को इस मैच के प्लेइंग XI से भी बाहर रखा गया है। आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में नाथन लियोन का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था।

दूसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI: मैट रेनशॉ, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड

डार्विन टेस्ट में नाथन लियोन का प्रदर्शन कैसा था?

2012 में भारत के खिलाफ वाका (WACA) में खेले गए मैच के बाद पहला मौका होगा जब वे पूरी तरह फिट होने के बावजूद वह ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग XI से बाहर रहेंगे। डार्विन में खेले गए मैच की पहली पारी में नाथन लियोन ने 102 रन देकर सिर्फ 1 विकेट हासिल कर सके। पिछले साल दिसंबर में एशेज सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग में लगी चोट से उबरने के बाद यह उनका पहला मैच था। इस मुकाबले में बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने उनका सामना बहुत शानदार तरीके से किया।

2023 में मैट रेनशॉ ने खेला था आखिरी टेस्ट

मैट रेनशॉ की बात करें तो उन्होंने अभी तक अपने टेस्ट करियर में कुल 14 मैच खेले हैं और वहां उन्होंने 24 पारियों में 29.31 के औसत से 645 रन बनाए हैं। इस दौरान वह 3 अर्धशतक और 1 शतक लगाने में कामयाब रहे हैं और उनका हाईएस्ट स्कोर 184 रन का है। इससे पहले उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मैच साल 2023 में दिल्ली में भारत के खिलाफ खेला था। रेनशॉ ने शेफील्ड शील्ड के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था और हाल के दिनों में व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन बेहतरीन रहा है। उनके हालिया प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें टेस्ट टीम में जगह मिली है।

यह भी पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ने पुर्तगाल के लिए जड़ा धमाकेदार शतक, 217 की स्ट्राइक रेट से बनाए रन

इंडिया वर्सेस श्रीलंका दूसरे टेस्ट के लिए कैसी होगी कोलंबो की पिच? SLC के अधिकारी ने दिया बड़ा बयान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल