1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'मुंह उठाकर नहीं मार सकते,' स्ट्राइक रेट के सवाल पर भड़क गए बाबर आजम, देखें VIDEO

'मुंह उठाकर नहीं मार सकते,' स्ट्राइक रेट के सवाल पर भड़क गए बाबर आजम, देखें VIDEO

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Apr 14, 2026 04:14 pm IST,  Updated : Apr 14, 2026 04:14 pm IST

पीएसएल 2026 में लगातार बाबर आजम के खराब स्ट्राइक रेट को लेकर उनपर सवाल उठ रहे हैं, जिसको लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे सवाल पूछा गया तो इसपर वह काफी भड़क गए।

Babar Azam And Mohammed Rizwan- India TV Hindi
बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान Image Source : AFP

पाकिस्तान सुपर लीग का 11वां सीजन जारी है, जिसमें सबसे ज्यादा नजरें बाबर आजम को लेकर हैं जिनका उम्मीद के अनुसार ही खेल देखने को मिला है जो उनका स्वाभाविक भी। हालांकि इसको लेकर उन्हें आलोचना का भी जमकर सामना करना पड़ रहा है, जिसमें उनकी धीमी बल्लेबाजी जिस तरह वह खेलते हैं उसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी को लेकर जब बाबर आजम से पीएसएल में एक मुकाबले के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवाल पूछा गया तो वह काफी भड़के हुए नजर आए, जिसमें उन्होंने जो जवाब दिया उसमें उनकी खिसियाहट साफतौर पर देखने को मिली। बाबर आजम पीएसएल 2026 में पेशावर जाल्मी टीम की कप्तानी कर रहे हैं और 13 अप्रैल को उनकी टीम का मुकाबला मुल्तान सुल्तान्स से था, जिसमें वह 24 रनों से जीत हासिल करने में कामयाब रहे।

आप मुंह उठाकर नहीं मार सकते हैं

बाबर आजम से मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ मैच के खत्म होने के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए तो उनसे उनके स्ट्राइक रेट को लेकर सवाल पूछा गया। इसको सुनते ही बाबर के चेहरे का जहां रंग पूरी तरह से उड़ गया तो वहीं उन्होंने खिसियाहट में जवाब दिया कि आपको अलग-अलग नंबरों पर अलग तरह से खेलना होता है। उस समय, किस तरह की पारी खेलनी है, आपको स्कोरबोर्ड पर भी नजर रखनी होती है और स्ट्राइक रेट को लेकर भी काफी हंगामा होता है। मेरा मानना है कि आपको सबसे पहले परिस्थितियों का आकलन करना होता है।  आप हर दिन एक ही तरीके से नहीं खेल सकते। विरोधी टीम भी अपना होमवर्क करके आती है। आप मुंह उठाकर शॉट नहीं मार सकते। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए ही चीजें मुश्किल हो जाएंगी।

प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर है बाबर आजम की टीम

पीएसएल 2026 में बाबर आजम की टीम का अब तक शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 6 मैचों में खेलते हुए 5 में जीत हासिल की और एक मैच बारिश में धुल गया था। अभी पेशावर जाल्मी टीम के कुल 11 अंक हैं और वह प्वाइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन पर काबिज हैं। पेशावर जाल्मी अपने इस प्रदर्शन के दम पर प्लेऑफ के लिए अपनी जगह को पक्का कर चुकी है।

ये भी पढ़ें

Sanju Samson ICC Award: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, ICC प्लेयर ऑफ द मंथ बनकर मचाया तहलका

PSL में खेल रहे IPL से रिजेक्ट प्लेयर, अब PCB ने खिसियाहट में किस खिलाड़ी पर लगा दिया 2 साल का बैन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल