1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Babar Azam : बाबर एक और शतक लगाकर लिखेंगे नई इबारत! जानिए किस खिलाड़ी की करेंगे बराबरी

Babar Azam : बाबर एक और शतक लगाकर लिखेंगे नई इबारत! जानिए किस खिलाड़ी की करेंगे बराबरी

 Published : Jun 10, 2022 04:57 pm IST,  Updated : Jun 10, 2022 04:57 pm IST

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम शतकों की हैट्रिक लगा चुके हैं यानी एक और शतक उनके खाते में आने का मतलब होगा लगातार चार शतक लगाने के कुमार संगकारा के कीर्तिमान की बराबरी करना।

Babar Azam and Kumar Sangakkara- India TV Hindi
Babar Azam and Kumar Sangakkara Image Source : INDIA TV

Highlights

  • बाबर आजम लगातार चौथा शतक लगाकर कर सकते हैं रिकॉर्ड की बराबरी
  • संगकारा के नाम है लगातार सर्वाधिक शतक लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड
  • बाबर आजम लगा चुके हैं शतकों की हैट्रिक

बाबर आजम अगर विंडीज के खिलाफ अगले मैच में भी शतक जड़ते हैं, तो वे एक अनोखे रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। फिलहाल पाकिस्तानी कप्तान शतकों की हैट्रिक लगा चुके हैं यानी एक और शतक उनके खाते में आने का मतलब होगा लगातार चार शतक लगाने के कीर्तिमान की बराबरी करना।

एक और शतक लगाया तो संगकारा की बराबरी करेंगे बाबर

अब तक विश्व क्रिकेट में वनडे इंटरनेशनल में लगातार चार शतक लगाने का रिकॉर्ड सिर्फ कुमार संगकारा के नाम पर दर्ज है। श्रीलंका के पूर्व कप्तान ने 2015 वर्ल्ड कप में यह कारनामा किया था। ऑस्ट्रेलिया में हुए इस विश्व कप में संगा ने बांग्लादेश, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और स्कॉटलैंड के खिलाफ लगातार चार शतक जड़े थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 105, इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 117, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 104 और स्कॉटलैंड के विरुद्ध 124 रन की पारी खेली थी। पाकिस्तान के कप्तान आजम भी लगातार तीन शतक लगा चुके हैं। विंडीज के खिलाफ सीरीज के दूसरे मैच में उनके पास एक औक शतक लगाने का मौका होगा। अगर मुल्तान में होने वाले इस मुकाबले में वे यह कारनामा करने में सफल होते हैं, तो वह लगातार सर्विधिक शतक लगाने के संगकारा के कीर्तिमान की बराबरी कर लेंगे।

क्या बढ़ेगा बाबर के शतकों का सिलसिला?

पाकिस्तानी कप्तान ने विंडीज के खिलाफ हुए पिछले मैच में 103 रनों की बेहतरीन पारी खेली। यह उनके वनडे करियर का 17वां शतक था। बाबर ने इस शतकीय पारी के बदौलत टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। उन्होंने बतौर कप्तान वनडे क्रिकेट में महज 13 पारियों में 1000 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह वर्ल्ड क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे तेज हजार रन बनाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने इससे पिछला शतक 2 अप्रैल 2022 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में लगाया था, जहां उन्होंने नाबाद 105 रन बनाए थे। वहीं मौजूदा हैट्रिक का पहला शतक भी उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लाहौर में खेली गई उसी सीरीज में लगाई थी। इससे पहले, 2016 में भी बाबर ने शतकों की हैट्रिक लगाई थी, लेकिन तब वे इस सिलसिले को आगे बढ़ाने से चूक गए थे। क्या इस बार उन्हें कामयाबी मिलेगी, देखना दिलचस्प होगा।  

 

    

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल