1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK vs USA: बाबर आजम का बड़ा कारनामा, T20I क्रिकेट में तोड़ दिया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

PAK vs USA: बाबर आजम का बड़ा कारनामा, T20I क्रिकेट में तोड़ दिया विराट कोहली का सबसे बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Mohid Khan
 Published : Jun 06, 2024 10:11 pm IST,  Updated : Jun 06, 2024 11:28 pm IST

Babar Azam: पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम ने विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बाबर ने अमेरिका की टीम के खिलाफ खेले जा रहे मैच में ये कारनामा किया।

Babar Azam virat kohli- India TV Hindi
बाबर ने T20I में तोड़ा विराट का सबसे बड़ा रिकॉर्ड Image Source : GETTY

PAK vs USA T20 World Cup 2024: टी 20 वर्ल्ड कप 2024 का 11वां मैच पाकिस्तान और अमेरिका की टीमों के बीच  डलास के मैदान पर खेला जा रहा है। इस मैच में पाकिस्तान की टीम के कप्तान बाबर आजम की ओर से एक धीमी पारी देखने को मिली है। लेकिन वह इस धीमी पारी के साथ भी विराट कोहली का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब रहे हैं। बाबर आजम T20I क्रिकेट के एक बड़े रिकॉर्ड में विराट कोहली को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। 

बाबर ने तोड़ा विराट का बड़ा रिकॉर्ड

बाबर आजम ने इस मैच में 16 रन बनाते ही अपने T20I करियर में 4039 रन पूरे कर लिए। इसी के साथ वह टी20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। विराट कोहली के नाम टी20I क्रिकेट में 4038 रन दर्ज हैं। लेकिन बाबर आजम अब उनसे आगे निकल गए हैं। बाबर आजम ने इस दौरान 36 अर्धशतक और 3 शतक लगाए हैं। 

T20I क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  1. बाबर आजम - 4040+ रन 
  2. विराट कोहली - 4038 रन
  3. रोहित शर्मा - 4026 रन 
  4. पॉल स्टर्लिंग - 3591 रन
  5. मार्टिन गुप्टिल - 3531 रन 

ये शर्मनाक रिकॉर्ड भी किया अपने नाम 

बाबर आजम इस मैच में बतौर ओपनर उतरे थे। लेकिन उन्होंने शुरुआती 6 ओवर के पावरप्ले के दौरान 14 गेंदों पर सिर्फ 4 रन ही बनाए। बता दें टी 20 वर्ल्ड कप के पावरप्ले में किसी भी ओपनर की ओर से बनाया गया ये सबसे छोटा स्कोर है। चौंकाने वाली बात ये रही कि पावरप्ले के दौरान पाकिस्तानी टीम की ओर से एक भी चौका नहीं देखने को मिला, जो टी20I क्रिकेट में काफी कम देखने को मिलता है। 

ये भी पढ़ें

IND vs KUW: सुनील छेत्री ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, कुवैत के खिलाफ खेला करियर का आखिरी मैच 

T20 World Cup 2024: USA के खिलाफ पाकिस्तान ने चुनी चौंकाने वाली प्लेइंग 11, बाबर ने इन खिलाड़ियों को नहीं दी जगह

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल