BAN vs NZ Live Score: क्रिकेट के दीवानों के लिए एक और रोमांचक सीरीज का आगाज होने जा रहा है। एक तरफ जहां भारतीय सरजमीं पर आईपीएल की धूम है। वहीं बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड के साथ वनडे सीरीज खेल रही है। सीरीज का पहला मैच मीरपुर के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जा रहा है, जहां न्यूजीलैंड की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम स्कोरबोर्ड पर बड़ा टोटल लगाना चाहेगी।
BAN vs NZ: दोनों टीमों की प्लेइंग XI
बांग्लादेश: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शान्तो, लिट्टन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशाद हुसैन, अफीफ हुसैन, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, शोरफुल इस्लाम
न्यूजीलैंड: विल यंग, टॉम लैथम (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरी निकोल्स, निक केली, मुहम्मद अब्बास, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जोश क्लार्कसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, जेडन लेनोक्स, विलियम ओ'रूर्के
न्यूजीलैंड की पहली पसंद के कई खिलाड़ी इस समय दुनिया की विभिन्न लीगों में व्यस्त हैं। नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर आईपीएल में मुंबई इंडियंस का हिस्सा हैं, जिसके चलते टेस्ट कप्तान टॉम लैथम को वनडे सीरीज की कमान सौंपी गई है। वहीं बांग्लादेश इस सीरीज में फुल स्ट्रेंथ टीम के साथ खेलने उतरेगी। इस सीरीज के लिए उन्होंने एक बेहद मजबूत और संतुलित टीम का चयन किया है। टीम की कमान स्टार ऑलराउंडर मेहदी हसन मिराज के हाथों में है।