1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN vs PAK 2nd Test: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, बांग्लादेश की पारी सिमटी, पाकिस्तान के पास बड़ी बढ़त का मौका

BAN vs PAK 2nd Test: पहले दिन का खेल हुआ खत्म, बांग्लादेश की पारी सिमटी, पाकिस्तान के पास बड़ी बढ़त का मौका

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : May 16, 2026 08:28 am IST,  Updated : May 16, 2026 05:32 pm IST

BAN vs PAK 2nd Test: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला सिलहट के मैदान पर खेला जा रहा है, जिसमें पहले दिन का खेल खत्म होने पर मेजबान बांग्लादेश की पहली पारी 278 रनों पर सिमट गई थी तो वहीं पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 21 रन बना लिए थे।

BAN vs PAK - India TV Hindi
बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान Image Source : @BCBTIGERS

BAN vs PAK, 2nd Test Day 1: बांग्लादेश और पाकिस्तान दूसरे टेस्ट में आमने-सामने हैं। पहला टेस्ट ढाका में खेला गया था। अब सिलहट में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने पर बांग्लादेश की पहली पारी जहां 278 रनों पर सिमट गई तो वहीं पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में बिना किसी नुकसान के 21 रन बना लिए थे।

बांग्लादेश टीम की इस मैच में पहली पारी में बल्लेबाजी प्रदर्शन काफी खराब देखने को मिला जिसमें एक समय उन्होंने 116 के स्कोर तक अपने 6 विकेट गंवा दिए थे, जिसमें इसके बाद लिटन दास ने एक छोर से पारी को संभालने के साथ 126 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली और टीम का स्कोर 278 रनों तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। इसके अलावा अन्य कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक भी लगाने में कामयाब नहीं हो सका। पाकिस्तान की तरफ से पहली पारी में खुर्रम शहजाद ने 4 तो वहीं मोहम्मद अब्बास ने तीन जबकि हसन अली 2 और साजिद खान एक विकेट लेने में कामयाब रहे। वहीं दिन का खेल जब खत्म हुआ तो पाकिस्तानी टीम की पहली पारी में ओपनिंग करने उतरे अजान अवैस और अब्दुल्ला फजल नाबाद थे जिसमें वह 13 और 8 रन बनाकर खेल रहे थे।

बांग्लादेश (प्लेइंग इलेवन): महमूदुल हसन जॉय, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन कुमार दास (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, अब्दुल्ला फजल, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सलमान अली आगा, खुर्रम शहजाद, साजिद खान, हसन अली, मुहम्मद अब्बास

सीरीज का पहला टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान टीम पर दूसरे टेस्ट में बेहतर प्रदर्शन करने का प्रेशर बना हुआ है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही पाकिस्तान के लिए सीरीज में बराबरी करने का यह आखिरी मौका है। ढाका में खेले गए पहले टेस्ट में पाकिस्तान को बांग्लादेश ने 104 रनों से करारी शिकस्त दी थी। गौरतलब है कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप यानी WTC 2025-27 में पाकिस्तान का बहुत बुरा हाल है। WTC की पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान 8वें पायदान पर है। टीम का पीसीटी गिरकर 11.11 हो गया है। पाकिस्तान से सिर्फ एक टीम यानी वेस्टइंडीज नीचे है। ऐसे में पाक टीम के सामने बड़ा सकंट खड़ा हो गया है।

पाकिस्तान का स्क्वाड: इमाम-उल-हक, अजान अवैस, शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), सलमान आगा, नोमान अली, साजिद खान, शाहीन अफरीदी, खुर्रम शहजाद, हसन अली, अमद बट, मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, अब्दुल्ला फजल

बांग्लादेश का स्क्वाड: शादमान इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, मोमिनुल हक, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेट कीपर), लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, नाहिद राणा, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, अमित हसन। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल