1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. BAN A vs PAK A: पाकिस्तान ने जीता एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, सुपर ओवर में बांग्लादेश को हराया

BAN A vs PAK A: पाकिस्तान ने जीता एशिया कप राइजिंग स्टार्स का खिताब, सुपर ओवर में बांग्लादेश को हराया

 Written By: Vanson Soral
 Published : Nov 23, 2025 06:51 pm IST,  Updated : Nov 23, 2025 11:50 pm IST

BAN vs PAK: एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में बांग्लादेश-ए को हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान-ए ने सुपर ओवर में बांग्लादेश-ए को मात दी।

BAN vs PAK - India TV Hindi
पाकिस्तान-ए बनाम बांग्लादेश-ए Image Source : ACC

BAN A vs PAK A Final, Asia cup rising stars 2025: ACC मेन्स एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के फाइनल में पाकिस्तान-ए की टीम ने बांग्लादेश-ए को हराया। बांग्लादेश-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान-ए की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 125 रनों पर ढेर हो गई। शाद मसूद ने सबसे ज्यादा 38 रनों की पारी खेली। इसके जवाब में बांग्लादेश-ए की टीम भी 125 रन बना सकी। इस तरह मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकला। सुपर ओवर में बांग्लादेश ने 6 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने आसानी से 7 रन बनाते हुए खिताब जीत लिया। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल