1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. बड़ी खबर! मैच फिक्सिंग के चलते 27 साल के क्रिकेटर पर लग सकता है 5 साल का बैन

बड़ी खबर! मैच फिक्सिंग के चलते 27 साल के क्रिकेटर पर लग सकता है 5 साल का बैन

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Aug 26, 2025 03:57 pm IST,  Updated : Aug 26, 2025 03:57 pm IST

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने 27 साल के क्रिकेटर पर 5 साल का बैन लगाने की सिफारिश की है। क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगा है।

Bangladesh Cricket- India TV Hindi
क्रिकेट Image Source : GETTY

बांग्लादेश क्रिकेट से बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के एक क्रिकेटर पर 5 साल का बैन लग सकता है। ये खिलाड़ी है मिन्हाजुल आबेदीन सब्बीर, जिस पर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) ने मैच फिक्सिंग में भूमिका के लिए कम से कम 5 साल का बैन लगाने की सिफारिश की है। मिन्हाजुल पर ढाका प्रीमियर लीग के पिछले संस्करण के दौरान मैच फिक्सिंग का आरोप है। यह सिफारिश इस साल की शुरुआत में गुलशन क्रिकेट के खिलाफ शाइनपुकुर क्रिकेट क्लब के डीपीएल मैच की एसीयू जांच के बाद आई है, जिसमें दो विवादास्पद आउट की घटना देखने को मिली थी।

मैच फिक्सिंग के गंभीर आरोप

क्रिकबज के मुताबिक, एसीयू दस्तावेजों में सब्बीर पर संदिग्ध सट्टेबाजों के साथ संपर्क करके और संपर्कों की सूचना न देकर BCB की एंटी करप्शन कोड की कई धाराओं का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले को कोड की धारा 5 के तहत औपचारिक कार्यवाही के लिए बीसीबी के एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल को भेज दिया गया है। सबूतों को देखते हुए हम सभी प्रकार के क्रिकेट से कम से कम 5 साल के बैन की सिफारिश की हैं। 

जांच में यह भी पाया गया कि सब्बीर एक विदेशी नंबर के साथ नियमित संपर्क में था, जिसके बारे में माना जाता है कि वह विदेशी सट्टेबाजों से जुड़ा हुआ है। अधिकारियों ने सुझाव दिया कि इसमें अंतरराष्ट्रीय गिरोह शामिल हो सकते हैं और ICC की एसीयू और यदि आवश्यक हो, तो इंटरपोल से सहयोग करने का आह्वान किया। 

अनुशासनात्मक कार्रवाई के साथ-साथ एसीयू ने BCB से घरेलू प्रतियोगिताओं में सुरक्षा उपायों को और कड़ा करने का आग्रह किया, जिसमें ड्रेसिंग रूम में सख्त संचार नियम, बड़े मैचों में एंटी करप्शन ओब्सर्वर की तैनाती और असामान्य गतिविधियों का पता लगाने के लिए सट्टा बाजारों की वास्तविक समय पर निगरानी शामिल है।

घरेलू क्रिकेट में खेल चुके हैं 28 मैच 

अगर ट्रिब्यूनल आरोपों को बरकरार रखता है, तो शब्बीर को क्रिकेट में वापसी के लिए पुनर्वास कार्यक्रमों से भी गुजरना होगा। इसमें युवा खिलाड़ियों को भ्रष्टाचार के खतरों के बारे में बताना शामिल हो सकता है, जैसा कि अन्य ICC सदस्य देशों में देखा जाता है। 27 साल के मिन्हाजुल आबेदीन सब्बीर घरेलू क्रिकेट में 1 फर्स्ट क्लास मैच और 25 लिस्ट ए मैच खेल चुके हैं। वह 2 T20 मैचों में भी शिरकत कर चुके हैं। अब देखना होगा कि सब्बीर पर कितने साल का बैन लगाया जाता है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल