1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इस साल नहीं खेली जाएगी ये मशहूर T20 लीग! अगले साल तक के लिए टल सकता है आयोजन

इस साल नहीं खेली जाएगी ये मशहूर T20 लीग! अगले साल तक के लिए टल सकता है आयोजन

 Written By: Vanson Soral
 Published : Jul 11, 2025 09:58 am IST,  Updated : Jul 11, 2025 09:59 am IST

बांग्लादेश प्रीमियर लीग को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश प्रीमियर लीग का इस साल आयोजन मुश्किल नजर आ रहा है।

BPL- India TV Hindi
बांग्लादेश प्रीमियर लीग Image Source : @BCBTIGERS

दुनियाभर में T20 लीग का आयोजन होता है। वैस तो भारत की इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL दुनिया की सबसे मशहूर लीग है, लेकिन बाकी लीग भी फैंस बड़े चाव से देखना पसंद करते हैं। ऐसी ही एक लीग है बांग्लादेश प्रीमियर लीग यानी BPL। इस लीग को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग को दिसंबर-जनवरी की बजाय अगले साल मई में आयोजित किया जा सकता है। BPL के अध्यक्ष महबूब अनम ने यह जानकारी दी। महबूब ने बताया कि आम चुनावों के चलते इस साल बांग्लादेश प्रीमियर लीग का होना मुश्किल है। ऐसे में लीग का आयोजन अगले साल होने की संभावना है। महबूब ने 10 जुलाई को शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की आपात बैठक के बाद यह जानकारी दी। 

चुनाव के चलते टल सकती है लीग

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, BPL के अगले साल टलने की जानकारी बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस द्वारा सभी संबंधित एजेंसियों को दिसंबर तक आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिए जाने के एक दिन बाद आई है, ताकि 2026 की शुरुआत में होने वाले आम चुनाव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से आयोजित किए जा सकें।

महबूब ने आगे कहा कि वे BPL के आगामी संस्करण के लिए समय तय करने से पहले सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। महबूब ने आगे कहा कि वे अब अगला कदम उठाने से पहले सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि मई BPL आयोजित करने के लिए एक और उपलब्ध और सही समय है।

सरकार के फैसले के बाद होगा साफ

महबूब ने कहा कि चुनावों के कारण BPL के शेड्यूल में बदलाव हो सकता है। दिसंबर से पहले हो सकता है, या किसी और समय की योजना बनाई जा रही है। हम सरकार के फैसले के आधार पर अगला कदम उठाएंगे और इस संबंध में मई एक और विकल्प है। महबूब ने आगे कहा कि वे इस टूर्नामेंट के संचालन के लिए एक स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंसल्टेंसी फर्म नियुक्त करने पर विचार कर रहे हैं। BCB ने पहले ही EOE यानी एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट के लिए विज्ञापन दे दिया था। BCB ने एक स्पोर्ट्स मार्केटिंग कंसल्टेंसी फर्म की नियुक्ति के लिए भी एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट की घोषणा की। महबूब ने बताया कि पूर्व में इंटरनेशनल T20 लीग आयोजित करने वाली कंपनियों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल