1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. इन 3 प्लेयर्स की अचानक खुली किस्मत, मिला डेब्यू का मौका; 20 साल में पहली बार हुआ ऐसा

इन 3 प्लेयर्स की अचानक खुली किस्मत, मिला डेब्यू का मौका; 20 साल में पहली बार हुआ ऐसा

 Published : Jul 02, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Jul 02, 2025 04:27 pm IST

बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मैच में श्रीलंका के लिए मिलन रथनायके ने डेब्यू किया है। वह इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में अपना जलवा दिखा चुके हैं।

चरिथ असलंका और मेहदी हसन मिराज- India TV Hindi
चरिथ असलंका और मेहदी हसन मिराज Image Source : SRI LANKA CRICKET TWITTER

श्रीलंकाई टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम किया था। अब दोनों टीमें वनडे सीरीज में आमने-सामने हैं  जहां पहला वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। इसमें श्रीलंका के कप्तान चरित असलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मुकाबले में दोनों टीमों की तरफ से कुल तीन प्लेयर्स ने वनडे में डेब्यू किया है।

मिलन रथनायके को मिला मौका

श्रीलंका की तरफ से इस मैच में मिलन रथनायके वनडे में डेब्यू करेंगे। इससे पहले वह श्रीलंका के लिए पांच टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने कुल 14 विकेट हासिल किए और 190 रन बनाए। अब वह वनडे क्रिकेट में जादू दिखाने के लिए बेकरार होंगे। दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए परवेज हुसैन इमोन और स्पिनर तनवीर इस्लाम वनडे में डेब्यू करेंगे। ये दोनों बांग्लादेश के लिए टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। अब मेहदी हसन मिराज की कप्तानी में इन दोनों को डेब्यू का मौका मिला है। इस तरह से मैच में कुल तीन प्लेयर्स डेब्यू करने जा रहे हैं।

बांग्लादेश की टीम में हुए हैं फेरबदल

बांग्लादेश की टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है। नजमुल हसन शान्तो बांग्लादेश की वनडे कप्तानी छोड़ चुके हैं और अब मेहदी हसन मिराज टीम के फुल टाइम वनडे कप्तान हैं। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में कई युवा प्लेयर्स को शामिल किया है। साल 2005 के बाद यह पहली बार ऐसा हुआ है। जब मशरफे मुर्तजा, शाकिब अल हसन, तमीम इकबाल, मुशफिकुर रहीम और महमूदुल्लाह में से कोई भी बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं है।

चरिथ असलंका ने कही ये बात

श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने टॉस के समय कहा कि पिच ठीक लग रही है। हम बोर्ड पर ज्यादा रन लगाने की कोशिश करेंगे। हमारे लिए मिलन रथनायके डेब्यू कर रहे हैं। ओस एक अहम फैक्टर हो सकती है। इसी वजह से हम एक एक्सट्रा बॉलर के साथ आए हैं।

वनडे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

बांग्लादेश: तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, नजमुल हुसैन शान्तो, लिटन दास (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), जेकर अली, तस्कीन अहमद, तंजीम हसन साकिब, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।

श्रीलंका: पथुम निसांका, निशान मदुष्का, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), जेनिथ लियानगे, वानिंदु हसरंगा, मिलन प्रियनाथ रथनायके, महेश तीक्ष्णा, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल