बांग्लादेश क्रिकेट में इन दिनों लगातार कुछ न कुछ बदलाव हो रहे हैं। हाल ही में पूर्व क्रिकेट हबीबुल बशर को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का नया सिलेक्शन पैनल बनाया है। हबीबुल बशर को इस सिलेक्शन पैनल का चेयरमैन नियुक्त किया गया। हबीबुल बशर इससे पहले भी नेशनल सिलेक्शन पैनल का हिस्सा थे। वह 2011 से 2024 तक पूर्व चीफ सिलेक्टर फारूक अहमद, अकरम खान और मिन्हाजुल आबेदीन के साथ सिलेक्शन कमिटी का हिस्सा थे। इस बीच हबीबुल बशर ने पूर्व कप्तान शाकिब अल हसन की घर वापसी पर भी बयान दिया है।
मैं बांग्लादेश क्रिकेट के लिए दिल से काम करूंगा- हबीबुल बशर
सिलेक्शन कमिटी में अपना पद संभालने के बाद बशर ने 24 मार्च को शेर ए बांग्ला नेशनल स्टेडियम में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया। कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि मुझे पता है कि मैं हर समय सही नहीं हो सकता, क्योंकि मैं इंसान हूं और मुझसे गलतियां हो सकती हैं, लेकिन जब मेरे फैसलों की बात आती है तो मैं वही करूंगा जो मेरा दिल कहेगा। अगर मुझे इसके लिए आलोचना सुनने पड़े, तो मैं इसके लिए तैयार हूं और मैंने यह काम यह मानकर किया है कि 10 लोगों में से पांच मुझे सही कहेंगे और पांच मुझे गलत।
क्या न्यूजीलैंड सीरीज में खेलेंगे शाकिब अल हसन?
इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में हबीबुल बशर से शाकिब अल हसन को लेकर भी सवाल पूछा गया। उनको लेकर बशर ने साफ किया कि वह न्यूजीलैंड सीरीज में शाकिब के खेलने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। शाकिब काफी समय से क्रिकेट से दूर हैं। बशर ने कहा कि न्यूजीलैंड सीरीज से पहले ज्यादा समय नहीं बचा है और मुझे पक्का नहीं पता कि शाकिब कितने क्रिकेट में शामिल रहा है। मैं उसके बारे में जितना जानता हूं, वह ऐसा खिलाड़ी नहीं है जो कल आएगा और परसों खेलेगा। उसे भी तैयारी की जरूरत है। यह इमोशन की बात नहीं है। पक्का अगर हम शाकिब के बारे में सोच रहे हैं, तो हम लॉन्ग-टर्म के बारे में सोचेंगे।
शाकिब को लंबे समय तक खेलते हुए देखना चाहते हैं हबीबुल बशर
चीफ सिलेक्टर ने आगे कहा कि मुझे नहीं लगता कि शाकिब एक सीरीज के लिए आएंगे और फिर चले जाएंगे। अगर हमें उनसे सर्विस मिल सकती है, तो हम चाहेंगे कि वह लंबे समय तक सर्विस दें। इस मामले में तैयारी बहुत जरूरी है। सबसे पहली बात, वह निश्चित रूप से प्लान में हैं। आप देखिए, न्यूजीलैंड सीरीज को लेकर उनके बारे में बातें हो रही हैं, इसलिए मैं चाहता हूं कि वह लंबे समय तक तैयारी करके आएं। मुझे लगता है कि उनके पास अभी दो साल हैं। वो और दो साल अभी क्रिकेट खेल सकते हैं।
यह भी पढ़ें:
'रियान पराग को राजा की तरह ट्रीट किया जा रहा है'- RR के कप्तान बनाए जाने पर भड़के पूर्व भारतीय दिग्गज
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें हमेशा रहेंगी खाली, RCB ने इस वजह से लिया ये बड़ा फैसला